Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश सरकार 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को घर पर इलाज की सुविधा देने के लिए जल्द नई योजना शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात डॉक्टर बुजुर्गों के घर जाकर उनका इलाज करेंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के पीटरहॉफ में आयोजित डॉक्टर्स अवार्ड समारोह में दी। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को अस्पतालों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए सरकार यह कदम उठा रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में बुजुर्ग मरीजों की मदद के लिए रोगी मित्र भी तैनात किए जाएंगे। ये रोगी मित्र बुजुर्गों का चेकअप करवाने, जरूरत पड़ने पर उन्हें इलाज के लिए आगे ले जाने और सुरक्षित घर तक पहुंचाने में मदद करेंगे। इसके साथ ही सरकार प्रदेश भर में 325 नए डॉक्टरों की भर्ती कर उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नियुक्त करेगी।
स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए सरकार मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों और सीएचसी में आधुनिक तकनीक उपलब्ध करवा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि चमियाणा में उन्नत जांच तकनीक डीएसए के लिए 20 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इसके अलावा एक साल के भीतर सभी मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा उपकरण लगाए जाएंगे, जिन पर करीब 3000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चमियाणा और टांडा मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी शुरू हो चुकी है और आगे अन्य कॉलेजों में भी यह सुविधा दी जाएगी। सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टरों को प्रोत्साहन देने के लिए अतिरिक्त पद और विशेष भत्ते भी तय किए गए हैं। सरकार चिकित्सा क्षेत्र में रोबोटिक सर्जरी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी नई तकनीकों का भी उपयोग करने जा रही है।
वित्तीय स्थिति पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी व्यवस्था के कारण हिमाचल को नुकसान हुआ है और इस मुद्दे को केंद्र सरकार के सामने उठाया गया है। उन्होंने बताया कि आपदाओं के कारण राज्य को भारी नुकसान हुआ, फिर भी सरकार जनता को बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाएं देने के लिए लगातार काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से अपील की कि वे मरीजों से अपनापन रखें, क्योंकि डॉक्टर के शब्द और व्यवहार से मरीज का आधा दर्द कम हो जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य एक मजबूत, संवेदनशील और आधुनिक स्वास्थ्य व्यवस्था बनाना है, ताकि हिमाचल के हर नागरिक को बेहतर इलाज मिल सके।
चांजू नाला भूस्खलन से चंबा-तीसा मार्ग 12 घंटे रहा बंद...
भारी बारिश के बीच landslide से Chamba-Tissa road पर ट्रैफिक ठप रहा, PWD टीम ने JCB मशीन से मलबा हटाक
सरकाघाट में आतंक मचाने वाला खूंखार तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया...
मंडी के सरकाघाट क्षेत्र में वन विभाग की special wildlife टीम ने 2 घंटे के rescue operation के बाद हम
शाहपुर में सौर ऊर्जा परियोजना को मंजूरी, दो करोड़ से बनेगा प...
Kangra Shahpur के Gubbar गांव में 500 KW solar plant लगेगा, renewable energy को बढ़ावा मिलेगा, सरकार
आय घटने से निगम पर बढ़ा आर्थिक दबाव चार करोड़ की कमी...
Shimla Municipal Corporation का budget अब Property Tax और Garbage Fee पर निर्भर, building map और com
जाहू उपतहसील में फोटोस्टैट सेवाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित...
Hamirpur Bhoranj के Jahu उपतहसील परिसर में photocopy services के लिए 6 फरवरी तक sealed tender जमा कर
कुठार में अवैध निर्माण पर टीसीपी विभाग की कार्रवाई नोटिस जार...
Hamirpur Nadaun के Kuthar क्षेत्र में TCP rules तोड़कर निर्माण करने पर व्यक्ति को notice, illegal co
कीमती धातुओं में जोरदार उछाल सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड...
MCX Market में Gold और Silver की कीमतों में तेज बढ़ोतरी investors की safe investment में बढ़ी रुचि ज