Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
सुजानपुर। नगर परिषद वार्ड नंबर 9 में कन्या स्कूल के सामने बने सेल्फी पॉइंट एवं यात्री ठहराव स्थल की शिलान्यास पट्टिका हटाए जाने को लेकर स्थानीय राजनीति और प्रशासनिक कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। इस स्थल का शिलान्यास अक्टूबर 2023 में तत्कालीन विधायक राजेंद्र राणा द्वारा नगर परिषद अध्यक्ष कुंतल देवी और प्रधान मनीष गुप्ता की मौजूदगी में विधिवत रूप से किया गया था। उस समय शिलान्यास पट्टिका भी नियमों के अनुसार स्थापित की गई थी।
हाल ही में इस स्थल का लोकार्पण वर्तमान विधायक कैप्टन रंजीत सिंह राणा ने किया। उद्घाटन के दौरान नई पट्टिका लगाई गई, लेकिन पूर्व में लगी शिलान्यास पट्टिका को हटाकर कथित तौर पर अज्ञात स्थान पर फेंक दिए जाने की चर्चा ने विवाद को जन्म दिया है।
स्थानीय नागरिकों ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक और प्रशासनिक परंपरा के खिलाफ बताया। उनका कहना है कि शिलान्यास और उद्घाटन दोनों की पट्टिकाएं एक साथ एक ही स्थान पर रहनी चाहिए। सरकार बदलने पर पुरानी पट्टिकाओं को हटाना न तो नियम संगत है और न ही सही लोकतांत्रिक दृष्टिकोण।
नगर परिषद अधिकारी रमन कुमार शर्मा ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और संबंधित कर्मचारियों से जवाब तलब करने की बात कही है। वहीं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने इस मामले को शर्मनाक बताया और स्पष्ट जवाबदेही तय करने की मांग की है।
अब सुजानपुर में प्रशासनिक मर्यादाओं का उल्लंघन कर नई “रिवायत” शुरू होने के आरोप के साथ जांच के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।
मां के संघर्ष ने बेटी को दिलाई सफलता, वैष्वी का एम्स पटना मे...
Hamirpur की वैष्वी शर्मा ने NEET-UG में 653 अंक और AIR 1239 हासिल कर AIIMS पटना में MBBS सीट प्राप्त
हमीरपुर में आज करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का रहेगा इंतजा...
Karwa Chauth 2026 पर हमीरपुर में सुहागिनें रखेंगी व्रत। जानें पूजा की परंपरा, चंद्रोदय का इंतजार और
राजेश धर्माणी ने युवाओं से इनोवेशन और रिसर्च पर ध्यान देने क...
हमीरपुर में राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों से Innovation, Research और Entrepreneurship पर ध्यान देने
शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कृष्ण लीलाओं ने मोहा मन...
Baddi News: झाड़माजरी के पास शाहपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण की माखन लीला की झां
अनुराग ठाकुर का जन्मदिन: समीरपुर से संसद और बीसीसीआई तक का स...
हमीरपुर के अनुराग ठाकुर का सफर क्रिकेट से बीसीसीआई अध्यक्ष, सांसद और केंद्रीय मंत्री तक पहुंचा। जानि
पालमपुर में स्कूली छात्रों को पोषण और आधुनिक खेती का प्रशिक्...
पालमपुर में नेक्स्ट जनरेशन कार्यक्रम शुरू हुआ। छात्रों को पोषण, संतुलित आहार, मोटे अनाज और आधुनिक खे
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल