Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
हमीरपुर, 25 मई: पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल और डीजल के रेट में लगातार वृद्धि को लेकर डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केवल पिछले 10 दिनों में पेट्रोल और डीजल के दामों में चौथी बार वृद्धि हुई है, जिससे आम जनता पर भारी आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
आज पेट्रोल के दामों में ₹2.61 प्रति लीटर की वृद्धि हुई, जिसके बाद पिछले 10 दिनों में कुल मिलाकर लगभग ₹7.35 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। लगातार बढ़ती महंगाई ने गरीब, मध्यमवर्गीय परिवारों, बेरोजगार युवाओं, किसानों, मजदूरों और गृहणियों का जीना मुश्किल कर दिया है।
डॉ. वर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव के दौरान भाजपा समर्थित उम्मीदवार जनता के बीच वादे कर रहे हैं, लेकिन उनकी ही सरकार लगातार महंगाई बढ़ाकर जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के दाम क्यों बढ़ाए जा रहे हैं और जनता को राहत देने की बजाय उन पर आर्थिक अत्याचार क्यों किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि महंगाई का असर सीधे खाने-पीने की वस्तुओं, सब्जियों, राशन, परिवहन और रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ता है। हर गृहणी परेशान है, हर बेरोजगार युवा चिंतित है और हर परिवार का बजट पूरी तरह प्रभावित हुआ है।
डॉ. वर्मा ने चेतावनी दी कि जनता अब जागरूक हो चुकी है और आने वाले समय में महंगाई तथा जनविरोधी नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि तुरंत बढ़े हुए दाम वापस लिए जाएँ और आम जनता को राहत देने के ठोस कदम उठाए जाएँ।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट