सुक्खू सरकार हिमाचल में गांधी परिवार का ‘पर्सनल एटीएम’ बनकर रह गई: राकेश ठाकुर
सुक्खू सरकार हिमाचल में गांधी परिवार का ‘पर्सनल एटीएम’ बनकर रह गई: राकेश ठाकुर

Author : Rajneesh Kapil Hamirpur

April 3, 2026 10:42 a.m. 242

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार हिमाचल प्रदेश को गांधी परिवार का “पर्सनल एटीएम” बना चुकी है। राकेश ठाकुर ने कहा कि सरकार जनता के पैसों का दुरुपयोग कर रही है और आम लोगों के हित की बजाय सत्ता और धन के लिए काम कर रही है।

राकेश ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के पेंशनर अपने पेंशन का इंतजार कर रहे हैं, कर्मचारियों को वेतन और बकाया एरियर नहीं दिए जा रहे हैं, वहीं ठेकेदारों के भुगतान लंबे समय से रोके हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी अपने अंदरूनी गुटबाजी और आरोप-प्रत्यारोप में व्यस्त हैं, जबकि आम जनता की समस्याएं अनसुनी रह गई हैं।

ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी आपस में गुटबाजी कर रहे हैं और एक-दूसरे पर वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह इतिहास में पहली बार हो रहा है कि एक मुख्य सचिव अपने पूर्ववर्तियों पर इतने गंभीर आरोप लगा रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री और उनके मंत्री पूरी तरह चुप हैं।

ठाकुर ने कहा कि जब सरकार पेंशनरों और कर्मचारियों के भुगतान में असमर्थ है, उसी समय वरिष्ठ अधिकारी वित्तीय अनियमितताओं को लेकर अपनी सफाई दे रहे हैं। यह दर्शाता है कि सरकार का पूरा ध्यान जनता के कल्याण से हटकर केवल सत्ता और धन के दुरुपयोग पर केंद्रित हो चुका है।

राकेश ठाकुर ने उदाहरण देते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन प्रदेश सरकार ने इस राहत को जनता तक पहुँचाने के बजाय कीमतें बढ़ा दीं। इससे आम जनता पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ा और सरकार की प्राथमिकताएं स्पष्ट रूप से गलत दिशा में चली गईं।

जिला मीडिया प्रभारी विक्रमजीत सिंह बन्याल ने कहा कि प्रदेश सरकार हर स्तर पर भ्रष्टाचार में लिप्त है। यदि कोई व्यक्ति इस भ्रष्टाचार को उजागर करता है, तो उसे दबाने के लिए पुलिस और प्रशासन का दुरुपयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसा ही मामला हमीरपुर में सामने आया है, जहां BJP के सुजानपुर मंडल के मीडिया प्रभारी को पुलिस द्वारा बिना वजह परेशान किया जा रहा है।

बन्याल ने बताया कि जब सुजानपुर मंडल के मीडिया प्रभारी ने एक बड़े कांग्रेसी नेता पर आरोप लगाया कि वह वर्षों से गरीब परिवार द्वारा उपयोग की जा रही सरकारी भूमि पर जबरन कब्जा करना चाह रहा है, तो उसे दबाने और डराने के लिए पुलिस का सहारा लिया गया। इस अधिकारी पर निराधार मामले बनाकर दबाव बनाने की कोशिश की गई। विक्रमजीत सिंह बन्याल ने स्पष्ट किया कि भाजपा हर अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूती से खड़ी रहेगी। पार्टी जनता की आवाज को दबाने के किसी भी प्रयास का पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि जनता के अधिकारों की रक्षा करना BJP की प्राथमिकता है और कोई भी शक्ति या सरकार इसे रोक नहीं सकती।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #सुखविंदर सिंह सुक्खू #हमीरपुर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
महिला अंडर-18 एशिया कप में भारत की लगातार दूसरी जीत, कोरिया को हराया शिमला पुलिस का बड़ा अभियान, पांच माह में 291 नशा तस्कर गिरफ्तार साच पास के दर्दनाक सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया गहरा शोक हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती देने की दिशा में सरकार का बड़ा फैसला शिमला के चौपाल में कहासुनी के बाद चाकू से युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री की माताजी ने पिंक बूथ पर किया मतदान, लोकतंत्र में भागीदारी का दिया संदेश कुल्लू की नदी में बहा बहादुर युवक, दोस्त की जान बचाते हुए गंवाई अपनी जिंदगी हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, ऊंची चोटियों पर हिमपात और कई क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि