हमीरपुर में ड्रैगन बोट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित
हमीरपुर में ड्रैगन बोट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित

Post by : Ram Chandar

Feb. 18, 2026 5:04 p.m. 2209

जिला हमीरपुर में Dragon Boat & Traditional Sports Association की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। होटल हमीर में आयोजित चुनाव में प्रमुख समाजसेवक और अधिवक्ता अर्जुन भारद्वाज को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुना गया। यह चुनाव युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, हमीरपुर के युवा संयोजक सनी कुमार की निगरानी में संपन्न हुआ।

रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी अधिवक्ता सौरभ ठाकुर ने निभाई, जबकि राज्य कार्यकारिणी सदस्य दयावती दीक्षा भी मौजूद रहीं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अर्जुन भारद्वाज ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला एसोसिएशन पारंपरिक खेलों के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

चुनाव ऑब्जर्वर सनी कुमार ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में कपिल मोहिव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनीष ठाकुर, संतोष कुमारी, आरती राणा, जिला महासचिव पूजा कौशल, जिला सचिव विशाल ठाकुर, ज्योति बाला, निखिल चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष अनीता देवी, जिला मीडिया प्रभारी पुनीत शर्मा, और अन्य सदस्य पंकज गुप्ता, शबनम, सूरज राणा, नीलम शर्मा नियुक्त किए गए हैं।

ये सभी नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू मानी जाएंगी और युवा खेलों तथा जल क्रीड़ा गतिविधियों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएंगी।

#ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #हमीरपुर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके