Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने संसदीय क्षेत्र के बारीं में स्थित दी बारीं प्राथमिक कृषि सेवा सहकारी सभा में नवनिर्मित कोल्ड स्टोरेज, वेयरहाउस और मार्ट का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर सहकारी संस्था के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, किसान भाई-बहन और क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
इस मौके पर अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सहकारिता को देश के विकास का मजबूत आधार बनाया गया है। उन्होंने बताया कि “सहकार से समृद्धि” के संकल्प को पूरा करने के लिए 6 जुलाई 2021 को सहकारिता मंत्रालय का गठन किया गया, जिसने बीते वर्षों में सहकारी क्षेत्र को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि देश के पहले सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मंत्रालय द्वारा अब तक 114 से अधिक पहलें लागू की गई हैं। इन पहलों से किसानों, महिलाओं, युवाओं और सहकारी संस्थाओं को सीधा लाभ मिला है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिली है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि बारीं सहकारी सभा में कोल्ड स्टोरेज, वेयरहाउस और मार्ट की सुविधा शुरू होने से किसानों को अपनी फसल सुरक्षित रखने, सही समय पर बेचने और बेहतर दाम पाने में मदद मिलेगी। इससे फसल खराब होने से बचेगी और किसानों की आय बढ़ेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी सहकारिता आधारित योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा कर रही हैं और किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही हैं। कार्यक्रम के अंत में सहकारी सभा के पदाधिकारियों ने इस परियोजना के लिए आभार जताया और उम्मीद व्यक्त की कि यह सुविधा लंबे समय तक क्षेत्र के लोगों के लिए लाभकारी साबित होगी।
शून्य शुल्क समझौते से किसानों पर संकट केंद्र पर सवाल...
India-US trade deal में agri products पर zero import duty की संभावना से farmers income पर असर और rur
चांजू नाला भूस्खलन से चंबा-तीसा मार्ग 12 घंटे रहा बंद...
भारी बारिश के बीच landslide से Chamba-Tissa road पर ट्रैफिक ठप रहा, PWD टीम ने JCB मशीन से मलबा हटाक
सरकाघाट में आतंक मचाने वाला खूंखार तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया...
मंडी के सरकाघाट क्षेत्र में वन विभाग की special wildlife टीम ने 2 घंटे के rescue operation के बाद हम
शाहपुर में सौर ऊर्जा परियोजना को मंजूरी, दो करोड़ से बनेगा प...
Kangra Shahpur के Gubbar गांव में 500 KW solar plant लगेगा, renewable energy को बढ़ावा मिलेगा, सरकार
आय घटने से निगम पर बढ़ा आर्थिक दबाव चार करोड़ की कमी...
Shimla Municipal Corporation का budget अब Property Tax और Garbage Fee पर निर्भर, building map और com
जाहू उपतहसील में फोटोस्टैट सेवाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित...
Hamirpur Bhoranj के Jahu उपतहसील परिसर में photocopy services के लिए 6 फरवरी तक sealed tender जमा कर
कुठार में अवैध निर्माण पर टीसीपी विभाग की कार्रवाई नोटिस जार...
Hamirpur Nadaun के Kuthar क्षेत्र में TCP rules तोड़कर निर्माण करने पर व्यक्ति को notice, illegal co