डेढ़ साल बाद सार्वजनिक मंच पर लौटे प्रो. प्रेम कुमार धूमल, पुराने साथियों से मिलकर हुए भावुक
डेढ़ साल बाद सार्वजनिक मंच पर लौटे प्रो. प्रेम कुमार धूमल, पुराने साथियों से मिलकर हुए भावुक

Author : Rajneesh Kapil Hamirpur

Jan. 12, 2026 10:44 a.m. 453

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल रविवार को करीब डेढ़ साल के अंतराल के बाद सार्वजनिक मंच पर दिखाई दिए। अवसर था जमाली धाम गौशाला में आयोजित पुराने बमसन विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के मिलन समारोह का। इस कार्यक्रम का आयोजन रसील सिंह मनकोटिया और प्यारे लाल शर्मा द्वारा किया गया।

करीब 13 वर्षों बाद पुराने साथी एक मंच पर एकत्र हुए, जिन्हें देखकर प्रो. धूमल भावुक हो गए। अपने संबोधन में उन्होंने बमसन क्षेत्र के विकास का श्रेय पुराने कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि इस क्षेत्र की पहचान और प्रगति इन्हीं समर्पित साथियों की देन है।

प्रो. धूमल ने इतिहास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब हम अपना इतिहास भूल जाते हैं, तभी चुनाव और संघर्ष हारते हैं। उन्होंने सोमनाथ मंदिर का उदाहरण देते हुए कहा कि 1000 वर्ष पूर्व लूटे गए मंदिर का पुनर्निर्माण कर भारत के गौरव को पुनः स्थापित किया गया।

उन्होंने कहा कि एक समय बमसन को काला पानी माना जाता था और अधिकारी यहां आने से कतराते थे, लेकिन आज यह क्षेत्र अपने सघन सड़क नेटवर्क और विकास मॉडल के लिए जाना जाता है।

अपने राजनीतिक सफर को साझा करते हुए प्रो. धूमल ने बताया कि 1982 से पहले बमसन से बाहरी लोग चुनाव लड़ते थे, लेकिन डॉ. लश्करी राम ने स्थानीय निवासी के रूप में जीत दर्ज कर इतिहास रचा। वर्ष 1998 में उन्होंने स्वयं यहां से चुनाव लड़कर बमसन की दिशा और दशा बदल दी।

जनता के स्नेह के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों ने उन्हें तीन बार सांसद और विधायक चुना तथा उनके बेटे को लगातार पांचवीं बार सांसद बनाकर भरोसा जताया।

#हिमाचल प्रदेश #राजनीति #ताज़ा खबरें #हमीरपुर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
महिला अंडर-18 एशिया कप में भारत की लगातार दूसरी जीत, कोरिया को हराया शिमला पुलिस का बड़ा अभियान, पांच माह में 291 नशा तस्कर गिरफ्तार साच पास के दर्दनाक सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया गहरा शोक हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती देने की दिशा में सरकार का बड़ा फैसला शिमला के चौपाल में कहासुनी के बाद चाकू से युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री की माताजी ने पिंक बूथ पर किया मतदान, लोकतंत्र में भागीदारी का दिया संदेश कुल्लू की नदी में बहा बहादुर युवक, दोस्त की जान बचाते हुए गंवाई अपनी जिंदगी हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, ऊंची चोटियों पर हिमपात और कई क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि