Post by : Ram Chandar
धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश पुलिस ने राज्य में नशे के खिलाफ एक बड़े और समन्वित अभियान की शुरुआत की है। रविवार को एंटी-चिट्टा अभियान के दूसरे चरण में पुलिस ने विभिन्न जिलों में छापेमारी की यह अभियान राज्य गुप्तचर विभाग, सशस्त्र बलों और जिला पुलिस की संयुक्त टीमें खुफिया सूचना के आधार पर संचालित कर रही थीं।
डीजीपी अशोक तिवारी ने बताया कि इस अभियान के दौरान कुल 145 स्थानों पर तलाशी ली गई। कार्रवाई के दौरान 406 ग्राम चरस, 19.236 ग्राम चिट्टा (हेरोइन), 124 ग्राम चूरा-पोस्त और 4,65,100 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की गई। इसके साथ ही एनडीपीएस अधिनियम के तहत छह और आबकारी अधिनियम के तहत चार मामले दर्ज किए गए। तलाशी और बरामदगी की पूरी प्रक्रिया ड्रग डिटेक्शन किट और वीडियोग्राफी के माध्यम से रिकॉर्ड की गई।
डीजीपी अशोक तिवारी ने स्पष्ट किया कि सभी कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट, बीएनएसएस, आर्म्स एक्ट और अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत की गई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के मार्गदर्शन में नशामुक्त हिमाचल बनाने के लिए यह अभियान आगे भी अधिक वैज्ञानिक, आक्रामक और शून्य-सहिष्णुता की नीति के साथ जारी रहेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों, विशेषकर युवाओं से अपील की कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत 112 या नजदीकी पुलिस थाने में दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
इस अभियान के तहत अब तक लगभग 62 बड़े नशा तस्करों को एनडीपीएस एक्ट के तहत निवारक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने वित्तीय जांच के माध्यम से नशे के कारोबार से अर्जित की गई करीब 48 करोड़ रुपये की अवैध चल-अचल संपत्ति को फ्रीज किया है। सोलन, देहरा, बद्दी और नूरपुर जैसे हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सबसे अधिक गिरफ्तारियां और हिरासत दर्ज की गई हैं। इस अभियान के कारण माफिया में हड़कंप मचा हुआ है।
इसके अलावा, शिमला, धर्मशाला और हमीरपुर जिलों में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए वॉकथॉन और रैलियां आयोजित की गई। शिमला में रिज मैदान से चौड़ा मैदान तक लगभग तीन किलोमीटर लंबी वॉकथॉन आयोजित की गई। धर्मशाला में दाड़ी मेला ग्राउंड से पुलिस ग्राउंड तक बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हमीरपुर में सीनियर सेकेंडरी स्कूल से दोसड़का पुलिस लाइन तक जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने युवाओं और नागरिकों से नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की अपील की।
हिमाचल प्रदेश पुलिस का यह अभियान न केवल राज्य में नशे के खिलाफ सख्त कदम है, बल्कि युवाओं और नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने और उन्हें सुरक्षित जीवन जीने के लिए प्रेरित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।
महिला अंडर-18 एशिया कप में भारत की लगातार दूसरी जीत, कोरिया ...
Women U18 Asia Cup में भारत ने Korea को 3-1 से हराया। शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम ने लगातार दूसरी ज
शिमला पुलिस का बड़ा अभियान, पांच माह में 291 नशा तस्कर गिरफ्...
Shimla Police ने NDPS अभियान में 291 आरोपियों को पकड़ा। Chitta, Charas बरामद, करोड़ों की संपत्ति फ्र
साच पास के दर्दनाक सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया...
Sach Pass Road Accident में 8 लोगों की दर्दनाक मौत पर CM Sukhu ने गहरा शोक जताया। मृतकों के परिजनों
हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती देने की दिशा में सर...
Meta Description: Himachal Government ने Himcare भुगतान के लिए धन जारी किया। Medical College में नई
शिमला के चौपाल में कहासुनी के बाद चाकू से युवक की हत्या, आरो...
Shimla के Chaupal में झगड़े के बाद एक युवक की knife से हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी Deepak Darzi क
मुख्यमंत्री की माताजी ने पिंक बूथ पर किया मतदान, लोकतंत्र मे...
CM Sukhu की माता संसारदेई ने ग्राम पंचायत अमलैहड़ के Pink Booth पर Voting कर लोकतंत्र में भागीदारी क
कुल्लू की नदी में बहा बहादुर युवक, दोस्त की जान बचाते हुए गं...
Kullu Accident में 25 वर्षीय निखिल कुमार ने नदी में डूब रहे दोस्त की जान बचा ली, लेकिन तेज Water Cur