Author : Ashok Kumar Chamba
जिला मुख्यालय चंबा में सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की। बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने और सुचारू संचालन पर चर्चा की गई। इस दौरान माह 2025 से 30 नवंबर 2025 तक योजनावार वितरण, निरीक्षण कार्य, खाद्यान्न की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नमूने इकट्ठा करना, एलपीजी वितरण, पोस मशीनों का उपयोग, ई-केवाईसी और नई उचित मूल्य की दुकानों के उद्घाटन पर विचार-विमर्श किया गया।
उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के सभी क्षेत्रों में खाद्यान्नों की गुणवत्ता और समय पर पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही राशन कार्ड धारकों और उनके परिवारों का सत्यापन भी नियमित रूप से किया जाए। बैठक में जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति के सदस्य सचिव एवं जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले करण ठाकुर ने बताया कि जिले में कुल 1,37,069 राशन कार्ड धारक हैं, जिनकी कुल आबादी 5,38,457 है। वित्त वर्ष 2025-26 में 30 नवंबर तक कुल 20,46,515.637 क्विंटल खाद्यान्न उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से वितरित किए गए।
इस अवधि में 1594 दुकानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें 103 अनियमितताएं पाई गईं। 26 मामलों में चेतावनी जारी की गई और 14,600 रूपये की राशि वसूल की गई। इसके अलावा पॉलिथीन कंपाउंडिंग के तहत 69,000 रूपए की राशि वसूल की गई। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले की कुल 2,63,804 आबादी को लाभ दिया जा रहा है। बैठक में एआरसीएस सुरजीत सिंह, एफसीआई डिपो इंचार्ज मानव शर्मा, हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक निशि कांत सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
गौवंश को बचाने के चक्कर में बड़ा हादसा! ऊना में हाईवे पर पलट...
Una-Nangal Highway पर गौवंश को बचाने के प्रयास में Truck अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क पर कचरा बिखरन
माता ज्वाला की कृपा से पूरी हुई मनोकामना, भक्त ने भेंट किया ...
Jwala Ji Temple में मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु ने 1 किलो Silver Chhatra अर्पित किया। मंदिर में श्र
सिरमौर के 640 किसानों को मिला MSP का लाभ, 3 दिन में खाते में...
सिरमौर में Wheat Procurement Season सफलतापूर्वक पूरा हुआ। 640 Farmers से करीब 20 हजार क्विंटल गेहूं
पालमपुर में किसानों को मिला नया मार्गदर्शन, खेती और कमाई पर ...
पालमपुर में KVA Training Program के तहत किसानों को Management, FPO, Nutrition Garden और Modern Farmi
E20 पेट्रोल पर उठे नए सवाल, चींटियों के दावे पर BPCL ने बताई...
E20 Petrol को लेकर फैले दावों पर BPCL ने सफाई दी है। Company ने कहा कि Ants Attraction का दावा गलत ह
नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, अब एचआरटीसी बसों मे...
NEET Exam के अभ्यर्थियों को HRTC Bus Travel में बड़ी राहत मिली है। Admit Card दिखाकर छात्र परीक्षा क
हमीरपुर में योग दिवस का मेगा आयोजन, ट्रैफिक और सुरक्षा पर वि...
International Yoga Day पर 21 जून को हमीरपुर में राज्य स्तरीय Event होगा। Synthetic Track Ground में