Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के भरमौर क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला नशे की ओवरडोज से जुड़ा माना जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के दो दोस्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नशीला पदार्थ चिट्टा बरामद किया है। दोनों आरोपी पंजाब के जालंधर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान भरमौर निवासी रोहित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 8 फरवरी को जालंधर निवासी जिवांशु दुआ (30) और कर्ण (25) अपनी कार से भरमौर पहुंचे थे। दोनों युवक रोहित के दोस्त थे और ग्राम पंचायत सचुई के बाड़ी गांव में एक स्थानीय व्यक्ति के घर ठहरे हुए थे। उसी रात रोहित भी उनके साथ कमरे में रुका था।
अगली सुबह जिवांशु ने रोहित के परिजनों को सूचना दी कि वह बेहोश है और उसे होश नहीं आ रहा। परिजन तुरंत उसे सिविल अस्पताल भरमौर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में यह मामला सामान्य मौत का प्रतीत हो रहा था, लेकिन पुलिस की पूछताछ के बाद नशे से जुड़ा मामला सामने आया।
पुलिस ने संदेह के आधार पर युवकों की कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार की डिक्की में रखे टूल बॉक्स के जैक के अंदर से दो पारदर्शी लिफाफों में करीब 2.15 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को प्रारंभिक जांच में आशंका है कि रोहित की मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई है। हालांकि, मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नशीला पदार्थ केवल निजी सेवन के लिए लाया गया था या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है।
चम्बा के पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक की मौत और नशे के संबंधों की गहन जांच जारी है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों को चिट्टा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और कानूनी प्रक्रिया के तहत फिलहाल उन्हें जमानत मिल चुकी है, लेकिन पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।
HIV पीड़ित की पहचान उजागर करने पर पत्नी व रिश्तेदारों पर केस...
Bilaspur में HIV patient की private health info public करने का मामला सामने आया, पुलिस ने FIR दर्ज कर
हमीरपुर में स्कूल मान्यता आवेदन अब केवल ऑनलाइन होंगे...
Hamirpur में Private Schools Recognition Renewal और New Approval के लिए Online Apply अनिवार्य, 15 Ma
बिलासपुर डिपो में इलेक्ट्रिक बस का सफल ट्रायल, चार्जिंग तेज...
HRTC Bilaspur Depot में Electric Bus Trial सफल, 90-95 मिनट में Full Charge, कई रूटों पर परीक्षण, जल्
पालमपुर में खिला रंगों का संसार, 50 हजार ट्यूलिप से सजा गार्...
Palampur के CSIR-IHBT campus में 50,000 ट्यूलिप flowers खिले, tourists के लिए week भर free entry, to
पशु मित्र भर्ती में महिला गिरी, वायरल वीडियो से उठा विवाद...
Mandi के Dharampur ground में Pashu Mitra physical test के दौरान 25kg bag लेकर दौड़ते समय महिला गिरी
चंबा के चौंरी गांव में मकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान...
Maehla Panchayat के Chauri गांव में residential house में लगी आग, furniture, jewellery और household
भोरंज मिनी सचिवालय कैंटीन 3 साल के लिए होगी नीलाम...
19 Feb को Mini Secretariat Bhoranj में canteen auction, bidder को ₹10,000 security deposit जमा करनी