Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
घुमारवीं शहर में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण और अवैध रूप से लग रही रेहड़ी-फड़ी की समस्या को लेकर उपमंडल अधिकारी गौरव चौधरी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नगर परिषद, पुलिस विभाग, व्यापार मंडल और स्थानीय व्यापारी शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना और पैदल चलने वाले लोगों को राहत देना रहा।
बैठक में उपमंडल अधिकारी गौरव चौधरी ने साफ शब्दों में कहा कि शहर में किसी भी तरह का अतिक्रमण और अवैध रेहड़ी-फड़ी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि फुटपाथ आम जनता के पैदल चलने के लिए होते हैं, न कि ठेले, दुकानों या वाहनों के लिए। फुटपाथों पर कब्जा होने से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।
उपमंडल अधिकारी ने निर्देश दिए कि शहर के सभी फुटपाथ पूरी तरह खाली रखे जाएं। भविष्य में किसी भी दुकान, ठेला, रेहड़ी-फड़ी या वाहन को फुटपाथ पर खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद और पुलिस विभाग को आपसी तालमेल से सख्ती से नियम लागू करने के आदेश दिए गए। साथ ही यह भी तय किया गया कि हर 15 दिन में संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा।
बैठक में यह भी बताया गया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चरणबद्ध तरीके से की जाएगी, ताकि आम लोगों और व्यापारियों को बेवजह परेशानी न हो। लेकिन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जरूर की जाएगी। उपमंडल अधिकारी ने व्यापार मंडल से भी सहयोग की अपील की और कहा कि व्यापारी स्वयं आगे आकर शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने में प्रशासन का साथ दें।
इसके अलावा उपमंडल अधिकारी ने नगर परिषद को शहर में बनी पार्किंग व्यवस्था को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सही पार्किंग सुविधा मिलने से सड़कों पर खड़े वाहनों की समस्या कम होगी और ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी। बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों और व्यापारियों ने प्रशासन को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
मां के संघर्ष ने बेटी को दिलाई सफलता, वैष्वी का एम्स पटना मे...
Hamirpur की वैष्वी शर्मा ने NEET-UG में 653 अंक और AIR 1239 हासिल कर AIIMS पटना में MBBS सीट प्राप्त
हमीरपुर में आज करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का रहेगा इंतजा...
Karwa Chauth 2026 पर हमीरपुर में सुहागिनें रखेंगी व्रत। जानें पूजा की परंपरा, चंद्रोदय का इंतजार और
राजेश धर्माणी ने युवाओं से इनोवेशन और रिसर्च पर ध्यान देने क...
हमीरपुर में राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों से Innovation, Research और Entrepreneurship पर ध्यान देने
शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कृष्ण लीलाओं ने मोहा मन...
Baddi News: झाड़माजरी के पास शाहपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण की माखन लीला की झां
अनुराग ठाकुर का जन्मदिन: समीरपुर से संसद और बीसीसीआई तक का स...
हमीरपुर के अनुराग ठाकुर का सफर क्रिकेट से बीसीसीआई अध्यक्ष, सांसद और केंद्रीय मंत्री तक पहुंचा। जानि
पालमपुर में स्कूली छात्रों को पोषण और आधुनिक खेती का प्रशिक्...
पालमपुर में नेक्स्ट जनरेशन कार्यक्रम शुरू हुआ। छात्रों को पोषण, संतुलित आहार, मोटे अनाज और आधुनिक खे
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल