Post by : Himachal Bureau
शाहतलाई से बाबा बालक नाथ मंदिर को जोड़ने वाला पुल अब केवल आवागमन का साधन नहीं रह गया है, बल्कि यह प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट की लापरवाही का प्रतीक बन चुका है। वर्षों से यह पुल अपनी संकरी बनावट के कारण जाम, अव्यवस्था और दुर्घटना के खतरे का कारण बना हुआ है, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
हैरानी की बात यह है कि जहां बाबा बालक नाथ मंदिर में हर वर्ष करोड़ों रुपये का चढ़ावा चढ़ता है, वहीं श्रद्धालुओं के लिए न तो सुरक्षित पैदल मार्ग की व्यवस्था है और न ही यातायात जाम से राहत देने की कोई ठोस योजना।
चैत्र मेले के दौरान हालात और भी गंभीर हो जाते हैं। इस दौरान पुल पर घंटों तक जाम लगा रहता है। पैदल चलने वाले और दंडवत करने वाले श्रद्धालु जान जोखिम में डालकर इसी संकरे पुल से गुजरने को मजबूर होते हैं। स्थिति इतनी विकट हो जाती है कि पुलिस को भी यातायात सुचारू करने में भारी मशक्कत करनी पड़ती है, लेकिन पुल की सीमित चौड़ाई के आगे उनकी मजबूरी साफ नजर आती है।
इस मुद्दे पर होशियारपुर से आए श्रद्धालु मखन सिंह ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मंदिर में करोड़ों रुपये का चढ़ावा आता है, लेकिन श्रद्धालुओं के लिए आज तक एक सुरक्षित फुटपाथ तक नहीं बनाया गया। उन्होंने मंदिर ट्रस्ट से इस गंभीर समस्या पर ध्यान देने और श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ न करने की अपील की।
महिला अंडर-18 एशिया कप में भारत की लगातार दूसरी जीत, कोरिया ...
Women U18 Asia Cup में भारत ने Korea को 3-1 से हराया। शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम ने लगातार दूसरी ज
शिमला पुलिस का बड़ा अभियान, पांच माह में 291 नशा तस्कर गिरफ्...
Shimla Police ने NDPS अभियान में 291 आरोपियों को पकड़ा। Chitta, Charas बरामद, करोड़ों की संपत्ति फ्र
साच पास के दर्दनाक सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया...
Sach Pass Road Accident में 8 लोगों की दर्दनाक मौत पर CM Sukhu ने गहरा शोक जताया। मृतकों के परिजनों
हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती देने की दिशा में सर...
Meta Description: Himachal Government ने Himcare भुगतान के लिए धन जारी किया। Medical College में नई
शिमला के चौपाल में कहासुनी के बाद चाकू से युवक की हत्या, आरो...
Shimla के Chaupal में झगड़े के बाद एक युवक की knife से हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी Deepak Darzi क
मुख्यमंत्री की माताजी ने पिंक बूथ पर किया मतदान, लोकतंत्र मे...
CM Sukhu की माता संसारदेई ने ग्राम पंचायत अमलैहड़ के Pink Booth पर Voting कर लोकतंत्र में भागीदारी क
कुल्लू की नदी में बहा बहादुर युवक, दोस्त की जान बचाते हुए गं...
Kullu Accident में 25 वर्षीय निखिल कुमार ने नदी में डूब रहे दोस्त की जान बचा ली, लेकिन तेज Water Cur