बिलासपुर में नशा तस्करी पर वार पति-पत्नी 4 किलो से ज्यादा चरस के साथ दबोचे
बिलासपुर में नशा तस्करी पर वार पति-पत्नी 4 किलो से ज्यादा चरस के साथ दबोचे

Post by : Himachal Bureau

Jan. 31, 2026 3:08 p.m. 179

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। घुमारवीं थाना पुलिस ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान पति-पत्नी को चार किलोग्राम से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बलोह टोल प्लाजा के समीप अंजाम दी गई।

पुलिस के अनुसार, नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए फोरलेन पर वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान मंडी की ओर से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार को शक के आधार पर रोका गया। वाहन की गहन तलाशी लेने पर एक भूरे रंग के बैग से 4.053 किलोग्राम चरस बरामद की गई। इतनी बड़ी मात्रा में चरस मिलने से पुलिस भी चौंक गई।

जांच में सामने आया कि वाहन पंजाब की ओर जा रहा था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि आरोपी इस नशीले पदार्थ की खेप पंजाब में सप्लाई करने की फिराक में थे। पुलिस ने तुरंत दोनों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

वाहन चालक ने अपनी पहचान 32 वर्षीय टेक सिंह निवासी गांव रोपा, डाकघर मंगलौर, तहसील बंजार, जिला कुल्लू के रूप में बताई। कार में उसकी पत्नी प्रेमलता भी मौजूद थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना घुमारवीं में मामला दर्ज कर लिया है।

फिलहाल पुलिस दोनों से नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क, सप्लाई चैन और अन्य संभावित आरोपियों को लेकर गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से नशे की तस्करी पर बड़ा प्रहार हुआ है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #बिलासपुर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
चांजू नाला भूस्खलन से चंबा-तीसा मार्ग 12 घंटे रहा बंद सरकाघाट में आतंक मचाने वाला खूंखार तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया शाहपुर में सौर ऊर्जा परियोजना को मंजूरी, दो करोड़ से बनेगा प्लांट आय घटने से निगम पर बढ़ा आर्थिक दबाव चार करोड़ की कमी जाहू उपतहसील में फोटोस्टैट सेवाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित कुठार में अवैध निर्माण पर टीसीपी विभाग की कार्रवाई नोटिस जारी कीमती धातुओं में जोरदार उछाल सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड पांगी घाटी में दिखा हिमालयन थार का दुर्लभ झुंड