बिलासपुर में गौ-तस्करी पर बड़ी कार्रवाई दो ट्रक जब्त दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर में गौ-तस्करी पर बड़ी कार्रवाई दो ट्रक जब्त दो आरोपी गिरफ्तार

Post by : Himachal Bureau

Jan. 27, 2026 2:09 p.m. 239

बिलासपुर जिले के किरतपुर–नेरचौक फोरलेन पर बीती रात गौ-तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। हाईवे पर अवैध रूप से गौवंश को ले जा रहे दो ट्रकों को पकड़कर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सूत्रों के अनुसार, बजरंग दल और गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं को गौ-तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से नाकाबंदी कर संदिग्ध ट्रकों को रोका गया। जांच के दौरान ट्रकों में बड़ी संख्या में गौवंश को बेहद अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंस कर भरा पाया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया और दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर दो अन्य तस्कर जंगल की ओर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि गौवंश को कहां से लाया गया था और उन्हें किस स्थान पर ले जाया जा रहा था।

गौ-तस्करी की इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और गौ रक्षकों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में बेजुबान पशुओं के साथ इस तरह की क्रूरता न हो।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #यात्रा समाचार #भारत समाचार #बिलासपुर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
चांजू नाला भूस्खलन से चंबा-तीसा मार्ग 12 घंटे रहा बंद सरकाघाट में आतंक मचाने वाला खूंखार तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया शाहपुर में सौर ऊर्जा परियोजना को मंजूरी, दो करोड़ से बनेगा प्लांट आय घटने से निगम पर बढ़ा आर्थिक दबाव चार करोड़ की कमी जाहू उपतहसील में फोटोस्टैट सेवाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित कुठार में अवैध निर्माण पर टीसीपी विभाग की कार्रवाई नोटिस जारी कीमती धातुओं में जोरदार उछाल सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड पांगी घाटी में दिखा हिमालयन थार का दुर्लभ झुंड