Author : Sanjay Kumar Bilaspur
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर ने रविवार को उपमंडलीय न्यायालय परिसर घुमारवीं में विशाल विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्देश्य आम जनता को उनके कानूनी अधिकार, कर्तव्य और समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करना था। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश डॉ. मोहित बंसल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्योत्सना सुमंत डढवाल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक संगठन और बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि यह शिविर समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाने और मुफ्त कानूनी सहायता, महिला एवं बाल संरक्षण कानून, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार तथा आपदा पीड़ितों के लिए उपलब्ध कानूनी प्रावधानों की जानकारी देने के लिए महत्वपूर्ण है। लोगों से अपील की कि वे विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।
बार एसोसिएशन घुमारवीं के प्रधान एडवोकेट एल. आर. नड्डा ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया और लोगों से प्लास्टिक कम उपयोग करने, जल स्रोतों की सुरक्षा करने और वृक्षारोपण को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। एडवोकेट निधि रतन ने महिला सशक्तिकरण पर जानकारी देते हुए महिलाओं को घरेलू हिंसा अधिनियम, दहेज निषेध कानून और कार्यस्थल पर उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। तहसीलदार बबीता धीमान ने आपदा पीड़ितों के पुनर्वास और कानूनी सहायता के उपायों पर चर्चा की।
एडवोकेट पवन कुमार शर्मा ने नशा मुक्त समाज के निर्माण और युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव श्री रंजीत सिंह ठाकुर ने प्राधिकरण की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी। शिविर में मुफ्त कानूनी सलाह, पंपलेट वितरण और विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का समापन उपमंडल विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमती स्वाति बरवाल के धन्यवाद प्रस्ताव और राष्ट्रगान के साथ हुआ।
इस शिविर ने जनता को कानूनी जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, आपदा प्रबंधन और नशा मुक्ति जैसे सामाजिक विषयों पर जानकारी और समझ प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, श्रद्धालुओं ...
Vaishno Devi Yatra लगातार छठे दिन बंद रही। Weather खराब होने से प्रशासन ने श्रद्धालुओं से धैर्य रखने
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, किन्नर कैलाश यात्रा जारी रखने के आदे...
Himachal High Court ने Kinnar Kailash Yatra पर पंचायत के फैसले पर रोक लगाई। यात्रा जारी रखने और सुरक
26 जुलाई से शुरू होगा अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला, राज्यपाल कर...
चंबा में Minjar Fair 2026 का शुभारंभ 26 जुलाई को होगा। Chamba News में जानें राज्यपाल के दौरे और कार
हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन आइस स्केटिंग ट्रॉफी में चयन...
हमीरपुर के समर्थ अत्री का Asian Ice Skating Trophy 2026 के लिए चयन, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, हि
दादा से पोती तक कायम रही निशानेबाजी की विरासत, प्रदेश का बढ़...
Shooting Championship में Patial Family की शानदार सफलता। पिता बने राज्य चैंपियन, बेटी ने जीता पदक, त
पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी का बड़ा दावा, पाक क्रिकेट टीम पर ...
Pakistan Cricket News: पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी ने Pakistani Players, Drug Trafficking और ISI को ल
राम मंदिर चढ़ावा मामले में आज आएगी SIT की फाइनल रिपोर्ट, हो ...
Ram Mandir Donation Case में आज SIT Final Report आने की संभावना। चढ़ावा मामले में जांच तेज, ट्रस्ट न