बिलासपुर में लम्पी स्किन डिजीज का खतरा प्रशासन अलर्ट मोड पर
बिलासपुर में लम्पी स्किन डिजीज का खतरा प्रशासन अलर्ट मोड पर

Post by : Himachal Bureau

Jan. 31, 2026 11:42 a.m. 176

जिला बिलासपुर में लम्पी स्किन डिजीज (LSD) फैलने की आशंका को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। जिला मुख्यालय स्थित बचत भवन में अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर की अध्यक्षता में बेसहारा पशुओं के संरक्षण और पुनर्वास को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में फोरलेन सहित प्रमुख सड़कों से पशुओं को हटाकर उन्हें समयबद्ध ढंग से गोसदनों में भेजने की कार्ययोजना पर चर्चा की गई, ताकि यातायात व्यवस्था और जनसुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान निर्णय लिया गया कि सड़कों से उठाए गए सभी पशुओं का माहवार रिकॉर्ड रखा जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त ने रिकॉर्ड प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए।

उन्होंने पशुओं की मृत्यु की स्थिति में तत्काल रिपोर्टिंग और पोस्टमार्टम को अनिवार्य करने के निर्देश भी दिए, ताकि जवाबदेही तय की जा सके। पशु चिकित्सा अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों को गोसदनों में चारे, स्वास्थ्य सेवाओं और स्वच्छता की नियमित निगरानी करने के आदेश दिए गए।

इसके अलावा ई-गोपाल योजना को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ लागू करने और गोसदनों में मौजूद सभी पशुओं की शत-प्रतिशत टैगिंग सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में केंद्र सरकार के पूर्वानुमान का हवाला देते हुए जिले में लम्पी स्किन डिजीज के फैलने की आशंका जताई गई, जिसे गंभीरता से लेते हुए जिले में 100% टीकाकरण के निर्देश जारी किए गए।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #बिलासपुर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
चांजू नाला भूस्खलन से चंबा-तीसा मार्ग 12 घंटे रहा बंद सरकाघाट में आतंक मचाने वाला खूंखार तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया शाहपुर में सौर ऊर्जा परियोजना को मंजूरी, दो करोड़ से बनेगा प्लांट आय घटने से निगम पर बढ़ा आर्थिक दबाव चार करोड़ की कमी जाहू उपतहसील में फोटोस्टैट सेवाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित कुठार में अवैध निर्माण पर टीसीपी विभाग की कार्रवाई नोटिस जारी कीमती धातुओं में जोरदार उछाल सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड पांगी घाटी में दिखा हिमालयन थार का दुर्लभ झुंड