Author : Sanjay Kumar Bilaspur
बिलासपुर। जिला बिलासपुर के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बालिका), घुमारवीं तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला, नंद का चयन स्वच्छ हरित विद्यालय रेटिंग (SHVR) के अंतर्गत राज्य स्तर पर हुआ है। दोनों विद्यालयों ने इस उपलब्धि के साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु अर्हता भी प्राप्त की है।
यह सफलता विद्यालयों द्वारा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में किए गए निरंतर, योजनाबद्ध एवं प्रभावशाली प्रयासों का प्रत्यक्ष प्रमाण मानी जा रही है।
इस उपलब्धि पर उप निदेशक, स्कूल शिक्षा गुणवत्ता, बिलासपुर सुश्री निशा गुप्ता ने दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं मुख्य शिक्षक, समस्त अध्यापक व गैर-अध्यापक कर्मचारियों, विद्यार्थियों और सभी संबंधित हितधारकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि जिला बिलासपुर के शैक्षणिक परिदृश्य को और अधिक सुदृढ़ बनाती है तथा अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दोनों विद्यालय राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
वहीं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) बिलासपुर के प्रधानाचार्य श्री राकेश मनकोटिया ने भी दोनों विद्यालयों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, स्टाफ और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां गुणवत्ता आधारित, स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल शिक्षा को बढ़ावा देती हैं।
इस अवसर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बालिका), घुमारवीं के प्रधानाचार्य श्री परमजीत शर्मा ने कहा कि यह सफलता किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि विद्यालय के समर्पित अध्यापक एवं गैर-अध्यापक कर्मचारियों की मेहनत, विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी, अभिभावकों के सहयोग और स्थानीय समुदाय के निरंतर समर्थन का सामूहिक परिणाम है।
उन्होंने बताया कि विद्यालय में स्वच्छता, हरित परिसर विकास, जल एवं ऊर्जा संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन, वृक्षारोपण, स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम तथा विद्यार्थियों में पर्यावरणीय चेतना विकसित करने हेतु निरंतर योजनाबद्ध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन सभी कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन में विद्यालय स्टाफ की टीम भावना और प्रतिबद्धता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
अंत में उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यालय परिवार इसी समर्पण और अनुशासन के साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा और जिला बिलासपुर सहित हिमाचल प्रदेश को गौरवान्वित करेगा।
मां के संघर्ष ने बेटी को दिलाई सफलता, वैष्वी का एम्स पटना मे...
Hamirpur की वैष्वी शर्मा ने NEET-UG में 653 अंक और AIR 1239 हासिल कर AIIMS पटना में MBBS सीट प्राप्त
हमीरपुर में आज करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का रहेगा इंतजा...
Karwa Chauth 2026 पर हमीरपुर में सुहागिनें रखेंगी व्रत। जानें पूजा की परंपरा, चंद्रोदय का इंतजार और
राजेश धर्माणी ने युवाओं से इनोवेशन और रिसर्च पर ध्यान देने क...
हमीरपुर में राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों से Innovation, Research और Entrepreneurship पर ध्यान देने
शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कृष्ण लीलाओं ने मोहा मन...
Baddi News: झाड़माजरी के पास शाहपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण की माखन लीला की झां
अनुराग ठाकुर का जन्मदिन: समीरपुर से संसद और बीसीसीआई तक का स...
हमीरपुर के अनुराग ठाकुर का सफर क्रिकेट से बीसीसीआई अध्यक्ष, सांसद और केंद्रीय मंत्री तक पहुंचा। जानि
पालमपुर में स्कूली छात्रों को पोषण और आधुनिक खेती का प्रशिक्...
पालमपुर में नेक्स्ट जनरेशन कार्यक्रम शुरू हुआ। छात्रों को पोषण, संतुलित आहार, मोटे अनाज और आधुनिक खे
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल