Author : Satish Kumar
जिला परिषद मंधाला वार्ड से भाई राज कुमार (राजू) ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुनावी मैदान में औपचारिक रूप से एंट्री कर ली। नामांकन भरते ही क्षेत्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने यह साफ कर दिया कि इस चुनाव में मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान बद्दी साई रोड से लेकर एसडीएम कार्यालय तक एक भव्य रोड शो का आयोजन किया गया। इस रोड शो में युवाओं, महिलाओं, स्थानीय व्यापारियों और बड़ी संख्या में समर्थकों ने भाग लिया। पूरे रास्ते में समर्थकों ने नारेबाजी कर भाई राज कुमार का जोरदार स्वागत किया और जीत का भरोसा जताया।
रोड शो के दौरान जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया गया। समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला और कई स्थानों पर लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया। महिलाओं की भागीदारी भी इस कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रही। नारी शक्ति ने भांगड़ा डालकर और नाच-गाकर पूरे माहौल को चुनावी रंग में रंग दिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार जनता ऐसे प्रतिनिधि को चुनना चाहती है जो क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दे और ईमानदारी के साथ जनसेवा करे। समर्थकों का मानना है कि भाई राज कुमार लंबे समय से लोगों के बीच सक्रिय रहे हैं और हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़े रहे हैं।
इस मौके पर भाई राज कुमार (राजू) ने कहा कि उनका उद्देश्य मंधाला वार्ड के हर गांव तक विकास पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य और युवाओं के रोजगार जैसे मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। उन्होंने जनता से आशीर्वाद और सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें मौका मिलता है तो वह पूरी ईमानदारी से लोगों की सेवा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ना जरूरी है। युवाओं और महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
नामांकन के बाद पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल और गर्म हो गया है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि रोड शो में उमड़ी भीड़ ने यह संकेत दे दिया है कि इस चुनाव में मुकाबला काफी रोचक रहने वाला है। कार्यक्रम के अंत में भाई राज कुमार ने सभी समर्थकों और क्षेत्रवासियों का धन्यवाद किया और कहा कि जनता का प्यार और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे