Post by : Himachal Bureau
एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने जो रूट के शानदार शतक की बदौलत पहली पारी में 384 रन बनाए। सिडनी में खेले जा रहे इस मुकाबले के दूसरे दिन इंग्लैंड ने तीन विकेट पर 211 रन से आगे खेलना शुरू किया। सुबह के सत्र में 226 रन के स्कोर पर हैरी ब्रूक 84 रन बनाकर आउट हुए, जिन्हें स्कॉट बोलैंड ने स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराया। इसके तुरंत बाद 229 रन पर कप्तान बेन स्टोक्स खाता खोले बिना मिचेल स्टार्क की गेंद पर पवेलियन लौट गए।
इसके बाद जो रूट ने जेमी स्मिथ के साथ पारी को संभाला और लंच से पहले अपने टेस्ट करियर का 41वां शतक पूरा किया। जो रूट ने 242 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 160 रनों की शानदार पारी खेली। जेमी स्मिथ 46 रन बनाकर मार्नस लाबुशेन की गेंद पर आउट हुए, जबकि विल जैक्स 27 रन ही बना सके। इंग्लैंड की पारी का अंत 98वें ओवर में 384 रन पर हुआ, जब माइकल नीसर ने जोश टंग को बोल्ड किया।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी में माइकल नीसर सबसे सफल रहे, जिन्होंने चार विकेट झटके। मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड को दो-दो विकेट मिले, जबकि कैमरन ग्रीन और मार्नस लाबुशेन ने एक-एक सफलता हासिल की।
इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी की शुरुआत सधी हुई की। ट्रैविस हेड और जेक वेदरॉल्ड ने पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े। 13वें ओवर में बेन स्टोक्स ने वेदरॉल्ड को 21 रन पर आउट कर इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद 31वें ओवर में स्टोक्स ने ही मार्नस लाबुशेन को 48 रन पर आउट कर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दिया।
दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट के नुकसान पर 166 रन बना लिए थे। ट्रैविस हेड 91 रन बनाकर नाबाद थे, जबकि माइकल नीसर एक रन पर उनका साथ निभा रहे थे। ऑस्ट्रेलिया अब भी इंग्लैंड के पहली पारी के स्कोर से 218 रन पीछे है और मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है
चांजू नाला भूस्खलन से चंबा-तीसा मार्ग 12 घंटे रहा बंद...
भारी बारिश के बीच landslide से Chamba-Tissa road पर ट्रैफिक ठप रहा, PWD टीम ने JCB मशीन से मलबा हटाक
सरकाघाट में आतंक मचाने वाला खूंखार तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया...
मंडी के सरकाघाट क्षेत्र में वन विभाग की special wildlife टीम ने 2 घंटे के rescue operation के बाद हम
शाहपुर में सौर ऊर्जा परियोजना को मंजूरी, दो करोड़ से बनेगा प...
Kangra Shahpur के Gubbar गांव में 500 KW solar plant लगेगा, renewable energy को बढ़ावा मिलेगा, सरकार
आय घटने से निगम पर बढ़ा आर्थिक दबाव चार करोड़ की कमी...
Shimla Municipal Corporation का budget अब Property Tax और Garbage Fee पर निर्भर, building map और com
जाहू उपतहसील में फोटोस्टैट सेवाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित...
Hamirpur Bhoranj के Jahu उपतहसील परिसर में photocopy services के लिए 6 फरवरी तक sealed tender जमा कर
कुठार में अवैध निर्माण पर टीसीपी विभाग की कार्रवाई नोटिस जार...
Hamirpur Nadaun के Kuthar क्षेत्र में TCP rules तोड़कर निर्माण करने पर व्यक्ति को notice, illegal co
कीमती धातुओं में जोरदार उछाल सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड...
MCX Market में Gold और Silver की कीमतों में तेज बढ़ोतरी investors की safe investment में बढ़ी रुचि ज