सीएसआईआर यूजीसी नेट पेपर लीक के नाम पर 37 छात्रों से ठगी की कोशिश
सीएसआईआर यूजीसी नेट पेपर लीक के नाम पर 37 छात्रों से ठगी की कोशिश

Post by : Mamta

Dec. 23, 2025 2:53 p.m. 490

सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का पेपर पहले से दिलाने का झांसा देकर प्रदेश के अलग-अलग विश्वविद्यालयों के 37 अभ्यर्थियों से ठगी करने की कोशिश का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। यह घटना गोहाना क्षेत्र के चिड़ाना गांव में सामने आई है, जहां बंद पड़े एक इंस्टीट्यूट में अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।

बताया गया कि 17 दिसंबर को अभ्यर्थियों को चिड़ाना गांव स्थित पुराने रयात बाहरा इंस्टीट्यूट में लाया गया, जहां इस समय एक कबड्डी अकादमी चल रही है। छात्रों से कहा गया कि 18 दिसंबर को होने वाली सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा से पहले उन्हें प्रश्नपत्र दिखा दिए जाएंगे। केमिस्ट्री और लाइफ साइंस विषय के अभ्यर्थियों को ए और बी सेट के पेपर देने का दावा किया गया था।

इसी दौरान सीएम फ्लाइंग टीम ने पुलिस के साथ मौके पर छापा मारा और जांच की। जांच में सामने आया कि परीक्षा में आया असली प्रश्नपत्र और छात्रों को दिखाई गई फोटो कॉपी बिल्कुल अलग थी। इसके बाद पुलिस ने रोहतक जिले के करौथा गांव निवासी नीरज धनखड़ और सचिन को गिरफ्तार कर लिया।

जांच में पता चला कि नीरज दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में काम करता है, जबकि सचिन सेना में नौकरी करता है। नीरज के मोबाइल फोन में जो प्रश्नपत्र था, वह उसके भाई धीरज ने भेजा था। वहीं अभ्यर्थियों को यहां तक लाने में पवन भारद्वाज और मुंडलाना गांव के आशीष की भूमिका सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, अभ्यर्थियों को पहले पानीपत के इसराना स्थित एनसी कॉलेज के पास इकट्ठा किया गया था और वहां से उन्हें चिड़ाना गांव लाया गया। एसीपी राहुल देव ने बताया कि छात्रों को पूरी तरह से पेपर लीक का झांसा देकर बुलाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए एसआईटी जांच टीम का गठन कर दिया गया है और पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
चांजू नाला भूस्खलन से चंबा-तीसा मार्ग 12 घंटे रहा बंद सरकाघाट में आतंक मचाने वाला खूंखार तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया शाहपुर में सौर ऊर्जा परियोजना को मंजूरी, दो करोड़ से बनेगा प्लांट आय घटने से निगम पर बढ़ा आर्थिक दबाव चार करोड़ की कमी जाहू उपतहसील में फोटोस्टैट सेवाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित कुठार में अवैध निर्माण पर टीसीपी विभाग की कार्रवाई नोटिस जारी कीमती धातुओं में जोरदार उछाल सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड पांगी घाटी में दिखा हिमालयन थार का दुर्लभ झुंड