Post by : Himachal Bureau
सुप्रसिद्ध द्रोण महादेव मंदिर शिवबाड़ी अंबोटा में हर वर्ष आयोजित होने वाला दो दिवसीय शिवबाड़ी मेला अब जिला स्तरीय मेला होगा। प्रदेश सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। शिवबाड़ी मेले को जिला स्तरीय मेला घोषित किए जाने से क्षेत्रवासियों में खुशी और उत्साह का माहौल है।
पिछले वर्ष शिवबाड़ी मेले में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुई मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर के समक्ष विधायक राकेश कालिया ने इस मेले को जिला स्तरीय दर्जा दिलाने की जोरदार पैरवी की थी। विधायक राकेश कालिया के प्रयासों के चलते ही यह मेला जिला स्तरीय घोषित हो पाया है।
शिवबाड़ी मेला जिला ऊना के प्राचीन और ऐतिहासिक मेलों में शुमार है, जो वर्षों से पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजित होता आ रहा है। यह दो दिवसीय मेला हर साल बैसाखी के बाद आने वाले दूसरे शनिवार को लगता है। मेले के पहले दिन लोग झूलों का आनंद लेते हैं और दुकानों से खरीदारी करते हैं, जबकि दूसरे दिन पारंपरिक मिट्टी के बर्तनों की खरीदारी की विशेष परंपरा है।
मान्यता है कि शिवबाड़ी मेले के दौरान भगवान शिव किसी न किसी रूप में यहां विराजमान रहते हैं। पहले इस मेले का आयोजन स्थानीय कमेटी द्वारा किया जाता था, लेकिन मंदिर के अधिग्रहण के बाद अब मेले का संचालन मंदिर प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। लंबे समय से क्षेत्रवासी इस मेले को जिला स्तरीय घोषित करने की मांग कर रहे थे, जो अब पूरी हो गई है।
एसडीएम सौमिल गौतम के मंदिर उपायुक्त का कार्यभार संभालने के बाद शिवबाड़ी मंदिर में कई विकास कार्य हुए हैं और मेले का स्वरूप भी बदला है। जिला स्तरीय दर्जा मिलने से मेले को और भव्य रूप मिलने की उम्मीद है।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट