सोलन में 18 साल के छात्र की बहादुरी, निहत्थे लड़ा और 10 मिनट के खूनी संघर्ष में तेंदुए को मार गिराया
सोलन में 18 साल के छात्र की बहादुरी, निहत्थे लड़ा और 10 मिनट के खूनी संघर्ष में तेंदुए को मार गिराया

Post by : Himachal Bureau

March 11, 2026 11:48 a.m. 117

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से साहस और बहादुरी की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। अरकी तहसील के सरली गांव में रहने वाले 18 वर्षीय आईटीआई छात्र प्रवेश शर्मा ने निहत्थे ही एक खूंखार तेंदुए का मुकाबला किया और अपनी जान बचाते हुए उसे मार गिराया। यह जानलेवा हमला उस समय हुआ जब इलेक्ट्रिशियन द्वितीय वर्ष के छात्र प्रवेश सुबह करीब 7 बजे अपने चाचा के घर से दूध लेने जा रहे थे।

घर से मात्र 25 मीटर की दूरी पर एक पेड़ के पीछे घात लगाकर बैठे करीब तीन साल के तेंदुए ने उन पर अचानक हमला कर दिया।करीब 10 मिनट तक चले इस रोंगटे खड़े कर देने वाले संघर्ष में प्रवेश ने सूझबूझ और अदम्य साहस का परिचय दिया। तेंदुए ने बार-बार प्रवेश की गर्दन पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने अपने हाथों से उसके जबड़ों और पंजों को रोक कर रखा। हमले में प्रवेश के हाथों, कंधों, घुटनों और आंख के पास गहरे घाव हुए, इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी।

प्रवेश ने बताया कि उन्होंने तेंदुए के निचले जबड़े को कसकर पकड़कर नीचे की ओर खींचा और उसे पूरी ताकत से जमीन पर पटक दिया। इस दौरान उन्होंने पास पड़े पत्थरों और एक डंडे का इस्तेमाल कर खुद का बचाव किया।प्रवेश के शोर मचाने पर जब उनके पिता बालक राम शर्मा लाठी लेकर मौके पर पहुंचे, तब तक तेंदुआ गंभीर चोटों के कारण दम तोड़ चुका था।

घायल अवस्था में प्रवेश को तुरंत अरकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।इस घटना ने क्षेत्र में तेंदुओं के बढ़ते आतंक को एक बार फिर उजागर कर दिया है, क्योंकि कुछ दिन पहले ही इसी क्षेत्र में एक अन्य ग्रामीण पर भी हमला हुआ था। वन विभाग ने प्रवेश की इस असाधारण बहादुरी की सराहना करते हुए उन्हें तत्काल 5,000 रुपये की राहत राशि प्रदान की है और क्षेत्र में अन्य तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने का आश्वासन दिया है।
 

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #सोलन
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
हिमाचल सरकार ने बीड़ को बनाया नगर पंचायत, विकास योजनाओं को मिलेगी गति हाईकोर्ट ने सोलन में पंचायतों के पुनर्गठन का फैसला किया रद्द ऊना स्कूल बस हादसा बिना लाइसेंस के दौड़ रहा था वाहन, मासूम की मौत के बाद स्कूल प्रबंधन पर FIR उपायुक्त राहुल कुमार ने मुख्यमंत्री सुक्खू को राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में आने का दिया निमंत्रण किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर दो कारों की भिड़ंत, घायलों को AIIMS बिलासपुर भेजा कांगड़ा में बनेगा वर्ल्ड क्लास चिड़ियाघर, दिसंबर से आएंगे वन्यजीव हिमाचल में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर सप्लाई बंद, उद्योग और होटल व्यवसाय प्रभावित हिमाचल में जेबीटी के 600 पदों पर भर्ती, 16 मार्च से ऑनलाइन आवेदन शुरू