Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के रायंसरी में हुए दर्दनाक स्कूल वाहन हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। सोमवार को हुई इस हृदयविदारक घटना में एक मासूम बच्चे की जान चली गई, जबकि एक अन्य बच्ची गंभीर रूप से घायल है। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों की ऐसी भयावह अनदेखी सामने आई है, जिसने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। जांच में पता चला है कि जिस वाहन ने बच्चों को कुचला, उसका चालक न तो मौके पर अपना ड्राइविंग लाइसेंस पेश कर पाया और न ही वाहन के कोई वैध दस्तावेज दिखा सका।
इस घोर लापरवाही को देखते हुए पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है।मामले में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब यह खुलासा हुआ कि बच्चों को स्कूल से तो एक अनुबंधित बस में भेजा गया था, लेकिन रास्ते में नियमों का उल्लंघन करते हुए उन्हें एक टेंपो ट्रैवलर में शिफ्ट कर दिया गया। इसी ट्रैवलर से उतरते वक्त यह हादसा हुआ।
पुलिस ने इस मामले में स्कूल प्रबंधन की सीधी जिम्मेदारी तय करते हुए उनके खिलाफ भी बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस अब आरटीओ और स्कूल प्रशासन से जवाब-तलब कर रही है कि बिना पंजीकरण और बिना परमिट के यह वाहन बच्चों को लाने-ले जाने के लिए कैसे इस्तेमाल हो रहा था। विभागीय लापरवाही की भी जांच की जा रही है कि क्या समय रहते परिवहन विभाग की ओर से कोई नोटिस जारी किया गया था या नहीं।घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं, जिसमें वाहन पर बच्ची के खून के निशान होने की पुष्टि हुई है।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन से उस दिन की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग और वाहन से संबंधित सभी रिकॉर्ड मांग रही है।मोटर वाहन अधिनियम के कड़े निर्देशों के बावजूद, स्कूल बसों के लिए तय सुरक्षा मानकों और चालक सत्यापनजैसी अनिवार्य शर्तों का इस मामले में पालन नहीं किया गया। फिलहाल, पुलिस इस पूरे प्रकरण की गहनता से तफ्तीश कर रही है और यह स्पष्ट कर दिया गया है कि जांच के अंत में जो भी पक्ष दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स