Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सुंदरनगर में एक बार फिर शातिरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। उपमंडल सुंदरनगर के टेल कंट्रोल गेट के समीप एक महिला के साथ धोखाधड़ी और चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ मदद करने के बहाने एक शातिर व्यक्ति महिला के आभूषणों से भरा बॉक्स लेकर रफूचक्कर हो गया। पीड़ित महिला ने इस संबंध में बीएसएल पुलिस थाना सुंदरनगर में अपनी शिकायत दर्ज करवा दी है।
हादसे का फायदा उठाकर की वारदात प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला अपनी स्कूटी पर सवार होकर जा रही थी कि अचानक टेल कंट्रोल गेट के पास स्कूटी स्किड हो गई। हादसे के बाद महिला संभलने की कोशिश कर रही थी, तभी एक अज्ञात व्यक्ति मदद करने के बहाने उसके पास आया। महिला को लगा कि वह व्यक्ति उसकी सहायता कर रहा है, लेकिन इसी बीच शातिर की नजर वहां रखे आभूषणों के बॉक्स पर पड़ी। जैसे ही महिला का ध्यान भटका, वह व्यक्ति आभूषणों से भरा बॉक्स लेकर वहां से फरार हो गया।
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उन्होंने कहा कि पुलिस की विभिन्न टीमें घटना स्थल के आसपास लगे सीसटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके और उसे जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाए।
प्रशासन की जनता से अपील पुलिस प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे इस प्रकार की अप्रिय घटनाओं के प्रति सतर्क रहें। किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले सावधानी बरतें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति नजर आता है, तो तुरंत इसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाने में दें। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर गहने बरामद कर लिए जाएंगे।
नशा माफियाओं पर कुल्लू पुलिस का सख्त वार, विदेशी नागरिकों सम...
कुल्लू पुलिस ने NDPS Act के तहत 84 मामले दर्ज कर 128 आरोपियों को गिरफ्तार किया। Chitta, Charas और Sy
हमीरपुर के आदित्य शर्मा की मौत ने छोड़े कई सवाल, क्या रिपोर्...
ओमान Missile Attack में जान गंवाने वाले हमीरपुर के आदित्य शर्मा का Medical College में Postmortem हु
पालमपुर में दर्दनाक हादसा: स्कूल की होनहार छात्रा की मौत, आख...
Palampur Road Accident में EMRS की 9वीं कक्षा की छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। Bus से उतरते समय हुए ह
अनुराग ठाकुर को मिला नया दायित्व, देश के वित्त और रेलवे मामल...
अनुराग सिंह ठाकुर को PAC की Railway और Finance उप-समितियों में सदस्य बनाया गया है। नई जिम्मेदारी के
महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचे युवक के साथ मारपीट, पहचान...
Mahakal Temple में दर्शन के लिए पहुंचे युवक की पहचान सामने आने के बाद विवाद हो गया। Police मामले की
8 साल से अटका मामला सुलझा, किशाऊ बांध पर हिमाचल की बड़ी जीत...
Kishau Dam Project पर बड़ा फैसला, Himachal को 2000 करोड़ की राहत मिली। राज्य को हर साल 100 करोड़ यून
चंबा में दर्दनाक हादसा, 800 फुट गहरी खाई में गिरी कार, दो यु...
Chamba Road Accident में कार 800 फुट गहरी खाई में गिरी। Car Crash में दो युवकों की मौत, Police Inves