Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने प्रदेश में पंचायत चुनावों से ठीक पहले राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे पंचायतों के पुनर्गठन और परिसीमन के कार्यों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए गंभीर सवाल खड़े किए हैं। न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति रंजन शर्मा की खंडपीठ ने सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखी टिप्पणी करते हुए सोलन जिले के मनलोग-बड़ोग गांव को हनुमान बड़ोग पंचायत से हटाकर दाड़लाघाट में शामिल करने के फैसले को पूरी तरह रद्द कर दिया है।
अदालत ने इस सरकारी अधिसूचना को 'मनमाना और तर्कहीन' करार देते हुए स्पष्ट किया कि पुनर्गठन की प्रक्रिया में जनता की सुविधा और भौगोलिक निकटता को प्राथमिकता मिलनी चाहिए, न कि प्रशासनिक जल्दबाजी को।अदालत ने सुनवाई के दौरान सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब पंचायती राज संस्थाओं का पांच साल का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार 31 मई तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है, तो ऐसे नाजुक समय पर सरकार जल्दबाजी में पुनर्गठन क्यों कर रही है। कोर्ट ने चेतावनी दी कि सरकार की इस 'देरी करने वाली रणनीति' से उनकी छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
मामले की गहराई में जाने पर पता चला कि नेहरू युवा क्लब और महिला मंडल द्वारा दायर याचिका में ग्रामीणों का तर्क सही था; हनुमान बड़ोग पंचायत घर उनके गांव से पैदल मात्र 2-3 किलोमीटर दूर है, जबकि दाड़लाघाट की दूरी 6 से 7 किलोमीटर है।अदालत ने सरकार द्वारा दूरी मापने के तरीके पर भी कड़ी आपत्ति जताई। सरकार ने दलील दी थी कि सड़क मार्ग से हनुमान बड़ोग 14 किलोमीटर दूर है, लेकिन जांच में खुलासा हुआ कि सरकार ने यह दूरी एक लंबे घुमावदार रास्ते से नापी थी।
इस पर कोर्ट ने कटाक्ष करते हुए कहा कि यह वैसा ही है जैसे शिमला से सोलन की दूरी बिलासपुर होकर मापना। साथ ही, कोर्ट ने पाया कि दाड़लाघाट की जनसंख्या पहले से ही साढ़े चार हजार के करीब है, जबकि हनुमान बड़ोग की आबादी मात्र 1500 है, ऐसे में कम आबादी वाली पंचायत से गांव निकालकर उसे बड़ी आबादी वाली पंचायत में डालना प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी गलत है। अंततः, हाईकोर्ट ने सरकार को अगले 5 दिनों के भीतर नई परिसीमन अधिसूचना जारी करने और दोनों पंचायतों के वार्डों को पुराने स्वरूप में बहाल करने का सख्त आदेश दिया है।
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स