Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बुधवार रात उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब नवबहार क्षेत्र में एक तेंदुआ रिहायशी मकान के भीतर घुस गया। घनी आबादी वाले इलाके में तेंदुए की मौजूदगी से स्थानीय लोग सहम गए और पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार रात करीब 11 बजकर 23 मिनट की बताई जा रही है। जिस मकान में तेंदुआ घुसा, वह नंदिनी पठानिया का बताया जा रहा है। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई, जिसका फुटेज अब सामने आया है।
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि तेंदुआ बेहद शांत तरीके से घर के भीतर दाखिल होता है और सीढ़ियों के रास्ते दूसरी मंजिल तक पहुंच जाता है। वह कुछ देर तक दूसरी मंजिल पर इधर-उधर घूमता रहा, लेकिन वहां उसे कोई शिकार नहीं मिला।
कुछ समय बाद तेंदुआ बिना किसी घबराहट के नीचे उतरता है और उसी तरह बाहर निकल जाता है। घटना के समय घर के सभी सदस्य अंदर मौजूद थे, लेकिन सौभाग्य से तेंदुए ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार नवबहार क्षेत्र चारों ओर से जंगल से घिरा हुआ है और इससे पहले भी सड़कों व पैदल रास्तों पर तेंदुए देखे जाने की घटनाएं सामने आती रही हैं। हालांकि किसी रिहायशी मकान के भीतर तेंदुए के घुसने की यह पहली घटना बताई जा रही है।
इस घटना के बाद इलाके के लोगों में खासकर देर रात घर लौटने वालों को लेकर डर बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे
हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके...
Himachal Earthquake से बुधवार सुबह धरती हिली, शिमला समेत 5 जिलों में 4.0 तीव्रता के झटके महसूस हुए,