Author : Bhardwaj Mandi. (HP) Mandi. HP
मंडी जिला के दुर्गम क्षेत्र निहरी में बीते 9 दिनों से लापता दसवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा का शव जंगल से क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद होने से पूरे इलाके में शोक और सनसनी फैल गई है। घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और लोग स्तब्ध हैं।
जानकारी के अनुसार, भुवन देव पुत्र कौला राम, निवासी गांव डाहलू (मरहड़ा), डाकघर व तहसील निहरी की नाबालिग बेटी 29 दिसंबर को रहस्यमयी परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसके बाद 1 जनवरी को पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया।
मंडी पुलिस और निहरी पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया, जिसमें ड्रोन टीम की मदद भी ली गई। इसी दौरान निहरी क्षेत्र के बड़ेहन जंगल में सड़क से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक ढांक के पास छात्रा का शव बरामद किया गया। शव की हालत बेहद खराब थी, शरीर के कई हिस्सों पर जंगली जानवरों के नोचने के निशान भी मिले, जिससे मामला और भयावह हो गया।
शव की पहचान मृतका के पिता भुवन देव ने की। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा, डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मंडी पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जो बुधवार को किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल पिता ने किसी प्रकार का संदेह जताया नहीं है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है।
पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स