सिरमौर तहसील स्टाफ ने मेडिकल लीव लेकर जैसलमेर में छुट्टी ली, विवाद
सिरमौर तहसील स्टाफ ने मेडिकल लीव लेकर जैसलमेर में छुट्टी ली, विवाद

Post by : Ram Chandar

Feb. 18, 2026 3:56 p.m. 135

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से अनुशासनहीनता का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। माजरा तहसील के नायब तहसीलदार इंद्र कुमार सहित अधिकांश स्टाफ ने 'मेडिकल लीव' का बहाना बनाकर राजस्थान के जैसलमेर में छुट्टियां मनाई। अधिकारियों और कर्मचारियों के पर्यटन स्थलों पर मस्ती करते हुए फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।

इस दौरान तहसील कार्यालय में कामकाज पूरी तरह ठप्प रहा, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जनता दफ्तरों के चक्कर काटकर निराश लौट रही थी, जबकि स्टाफ रेगिस्तान के बीच छुट्टियों का आनंद ले रहा था।

मामला संज्ञान में आते ही SDM पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने कड़ा रुख अख्तियार किया। उन्होंने नायब तहसीलदार और अन्य कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया और उनकी 'लाइव लोकेशन' मांगी, जो अब तक नहीं दी गई।

इसके अलावा, छुट्टी मंजूर करने वाले पांवटा साहिब के नए तहसीलदार रविंद्र सिसोदिया को भी नोटिस जारी किया गया। प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि आखिर एक साथ इतने कर्मचारियों का चिकित्सा अवकाश किस आधार पर स्वीकृत किया गया।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #सिरमौर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
हमीरपुर में ड्रैगन बोट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित सिरमौर तहसील स्टाफ ने मेडिकल लीव लेकर जैसलमेर में छुट्टी ली, विवाद हिमाचल के हमीरपुर में अब समय पर मिलेगा गैस सिलेंडर, DC ने रूट चार्ट जारी किया पाकिस्तान ने नामीबिया को 8 विकेट से हराया, शानदार जीत ऑस्ट्रेलिया T20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप चरण से बाहर, टीम पर संकट वरिष्ठ अभिनेत्री प्रविणा देशपांडे का निधन, हिंदी-मराठी सिनेमा में बड़ा नुकसान हरेड़ की बेटी मोनिका धरवाल ने एम्स नई दिल्ली में नर्सिंग ऑफिसर बनकर बढ़ाया क्षेत्र का मान भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ की प्रो. धूमल से मुलाकात, संगठन को मजबूत करने पर चर्चा