Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार को प्रदेश के कुछ जिलों में सुबह और शाम के समय घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कुल्लू, लाहौल और किन्नौर जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने नागरिकों, पर्यटकों, ट्रैकर्स और वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी है और जोखिम वाले क्षेत्रों की यात्रा से बचने को कहा है।
प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मंगलवार को फिर से ताजा बर्फबारी हुई। शिमला के रिज मैदान में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि किन्नौर, कुल्लू और लाहौल के कई ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ। ताजा बर्फबारी के कारण किन्नौर में काजा मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। मलिंग नाला के पास हाईवे पर बर्फ जमने से यातायात प्रभावित हुआ है।
किन्नौर जिले के छितकुल, नेसंग, रोपा वैली, आसरंग, कुन्नू चारंग और लिप्पा जैसे क्षेत्रों में भी मंगलवार सुबह बर्फबारी हुई। वहीं, चंबा जिले की ऊपरी चोटियों पर करीब पांच सेंटीमीटर ताजा बर्फ दर्ज की गई। निचले क्षेत्रों में दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंड बढ़ गई।
सोमवार देर रात अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास तीन स्थानों पर हिमखंड गिरने से मनाली-केलांग हाईवे लगभग एक घंटे तक फोर बाई फोर वाहनों के लिए बाधित रहा। इस दौरान कई वाहन और लोग रास्ते में फंस गए। स्थानीय लोगों ने स्वयं बर्फ हटाकर वाहनों को सुरक्षित निकाला।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कुल्लू और लाहौल जिलों के 2200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले संवेदनशील क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। मौसम में बदलाव के बावजूद इन जिलों में सड़क, बिजली और पानी से जुड़ी समस्याएं बनी हुई हैं। मंगलवार को शिमला में अधिकतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस, धर्मशाला में 19.1, ऊना में 21.4, नाहन में 17.7, सोलन में 18.0, मनाली में 3.0, कांगड़ा में 20.6 और मंडी में 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा, बिलासपुर, ऊना, सोलन और सिरमौर जिलों के जलाशयों के आसपास बुधवार को घने कोहरे की संभावना है। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। इसके अलावा 6 और 8 फरवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जबकि 9 फरवरी को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, शिमला में ओले और रोहतांग पर ख...
Shimla में hailstorm, Atal Tunnel Rohtang के North Portal पर snow slide से traffic प्रभावित, snowfal
बंजार अस्पताल से डॉक्टर हटाने पर भड़के विधायक, सड़क पर उतरे ...
Doctors deputation के विरोध में MLA Surender Shourie ने Banjar Civil Hospital के बाहर किया protest,
चिंतपूर्णी पहुंची स्वामी हेमानंद की ऐतिहासिक पदयात्रा...
डिप्टी सीएम Mukesh Agnihotri सहित कई जनप्रतिनिधि बने यात्रा का हिस्सा, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने क
सोलन में बीपीएल सर्वे में 1567 परिवार चयनित, चौथा सर्वे शुरू...
Solan district में BPL survey के तीन चरणों में सीमित families चयनित, सरकार ने eligibility norms में
चंबा में दुकान से अवैध शराब बरामद, आरोपी पर केस दर्ज...
Chamba के Tissa area में police raid के दौरान shop से illegal liquor बरामद, secret information के आध
हिमाचल में हाई-बीम पर सख्ती, अब खतरनाक ड्राइविंग मानी जाएगी...
Himachal Police का नया rule लागू, unnecessary high beam use करने पर fine और license suspension का खत
सिरमौर में सरकारी अधिकारी की आत्महत्या, सुसाइड नोट में सिस्ट...
Sirmour के district statistics officer ने work pressure और mental harassment का लगाया आरोप, suicide