Author : Ritesh Kumar Sood
बैजनाथ क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा मिलने जा रही है। खीर गंगा घाट के सौंदर्यकरण और आधुनिक इंडोर स्टेडियम के निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र के युवाओं के साथ-साथ आम जनता को भी बड़ा लाभ मिलेगा। यह जानकारी बैजनाथ की विधायक किशोरी लाल ने दी। उन्होंने बताया कि यह दोनों महत्वपूर्ण घोषणाएं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पहले ही स्वीकृत की जा चुकी हैं।
विधायक किशोरी लाल ने बताया कि बीते वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर जब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बैजनाथ आए थे, उस समय उन्होंने खीर गंगा घाट के सौंदर्यकरण और इंडोर स्टेडियम निर्माण की मांग रखी थी। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही इन दोनों मांगों को स्वीकार कर लिया था, जिसके बाद अब इन योजनाओं को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि इंडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के नाम 5 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी गई है। इस स्टेडियम में बैडमिंटन, कबड्डी, बॉक्सिंग, टेबल टेनिस, लॉन्ग टेनिस और कुश्ती जैसी विभिन्न खेल गतिविधियों के लिए एक ही छत के नीचे आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। लंबे समय से क्षेत्र के युवाओं की मांग थी कि बैजनाथ में ऐसा स्टेडियम बने, जहां वे बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें।
विधायक ने कहा कि इंडोर स्टेडियम के निर्माण से युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहन मिलेगा और उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। इससे न केवल खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा भी मिलेगी।
दूसरी ओर, खीर गंगा घाट के सौंदर्यकरण के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों पर 2 करोड़ रुपये की राशि पहले ही जारी की जा चुकी है। खीर गंगा घाट धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है। शिवरात्रि और श्रावण मास के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचते हैं।
उन्होंने बताया कि जो लोग अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार नहीं जा पाते, वे खीर गंगा घाट पर अपने परिजनों की अस्थियों का विसर्जन करते हैं। ऐसे में घाट के सौंदर्यकरण से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विधायक किशोरी लाल ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन दोनों परियोजनाओं से बैजनाथ क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों द्वारा जल्द ही इन कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि कार्य समय पर पूरे किए जा सकें।
हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, शिमला में ओले और रोहतांग पर ख...
Shimla में hailstorm, Atal Tunnel Rohtang के North Portal पर snow slide से traffic प्रभावित, snowfal
बंजार अस्पताल से डॉक्टर हटाने पर भड़के विधायक, सड़क पर उतरे ...
Doctors deputation के विरोध में MLA Surender Shourie ने Banjar Civil Hospital के बाहर किया protest,
चिंतपूर्णी पहुंची स्वामी हेमानंद की ऐतिहासिक पदयात्रा...
डिप्टी सीएम Mukesh Agnihotri सहित कई जनप्रतिनिधि बने यात्रा का हिस्सा, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने क
सोलन में बीपीएल सर्वे में 1567 परिवार चयनित, चौथा सर्वे शुरू...
Solan district में BPL survey के तीन चरणों में सीमित families चयनित, सरकार ने eligibility norms में
चंबा में दुकान से अवैध शराब बरामद, आरोपी पर केस दर्ज...
Chamba के Tissa area में police raid के दौरान shop से illegal liquor बरामद, secret information के आध
हिमाचल में हाई-बीम पर सख्ती, अब खतरनाक ड्राइविंग मानी जाएगी...
Himachal Police का नया rule लागू, unnecessary high beam use करने पर fine और license suspension का खत
सिरमौर में सरकारी अधिकारी की आत्महत्या, सुसाइड नोट में सिस्ट...
Sirmour के district statistics officer ने work pressure और mental harassment का लगाया आरोप, suicide