Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के उपमंडल रामपुर में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। चिकसा-बाहलीधार सड़क पर शांदल नाले के समीप करीब पांच बजे एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर लगभग 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि खाई में गिरते ही वाहन में आग लग गई, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो कैंपर चिकसा की ओर जा रही थी। वाहन चालक कपिल देव (41 वर्ष), निवासी गांव चिकसा, तहसील रामपुर, दूध ढुलाई का कार्य करता था और शाम को अपना कार्य समाप्त कर घर लौट रहा था। रास्ते में उसने आसपास के गांवों के चार लोगों को लिफ्ट दे दी थी।
जब वाहन शांदल नाले के पास पहुंचा तो अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि वाहन में तीन महिलाएं, चालक और एक अन्य पुरुष सवार थे। हादसे के दौरान गिरती हुई गाड़ी से एक पुरुष और एक महिला दरवाजा खोलकर बाहर निकलने में सफल रहे, जिससे उनकी जान बच गई। वहीं चालक और दो महिलाएं वाहन के साथ खाई में गिर गए और आग की चपेट में आ गए।
घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल और अग्निशमन कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर रामपुर के खनेरी स्थित अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
काफी मशक्कत के बाद तीनों शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया। आग की वजह से शव बुरी तरह झुलस गए थे। मृतकों की पहचान चालक कपिल देव (41 वर्ष), पुष्पा देवी (67 वर्ष) पत्नी विशेषर लाल, निवासी मझाली गांव, और उर्मिला देवी (40 वर्ष) पुत्री सोहन लाल, निवासी मझाली गांव के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान राकेश कुमार (39 वर्ष) पुत्र प्रकाश चंद और लीला देवी (41 वर्ष), दोनों निवासी गांव चिकसा, तहसील देवठी, के रूप में हुई है। दोनों का इलाज अस्पताल में जारी है।
रामपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पहाड़ी सड़कों पर सुरक्षा उपायों को और मजबूत किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
डॉ. बिंदल बोले कांग्रेस सरकार के 40 माह में जनता प्रभावित...
हिमाचल BJP अध्यक्ष Dr. Rajeev Bindal ने कांग्रेस पर 40 माह में जनता को 40 दंश देने का आरोप लगाया Edu
टाइगर्स कप क्रिकेट 2026 देवनगर ने श्याम नगर को हराया मैच...
रामपुर बुशहर में टाइगर्स कप Cricket 2026 का शुभारंभ देवनगर ने श्याम नगर को 3 रन से हराया। खेल में अन
भरवाईं चिंतपूर्णी मंदिर के लिए 12.25 करोड़ की जल योजना...
Bharwain में Chintpurni Temple के लिए ₹12.25 करोड़ Jal Yojana शुरू CM Mukesh Agnihotri करेंगे उद्घाट
हिमाचल बिजली दरों में बढ़ोतरी प्रस्तावित 10-25 पैसे प्रति यू...
Himachal Pradesh बिजली बोर्ड ने अगले वित्त वर्ष के लिए बिजली दरों में 10-25 पैसे प्रति यूनिट बढ़ोतरी
नूरपुर में बच्ची के अपहरण का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार...
Nurpur में 4 साल की बच्ची के kidnapping attempt का मामला। Police ने CCTV के आधार पर 3 आरोपियों को गि
बिलासपुर वन विभाग ने अवैध खैर तस्करी रोकते हुए वाहन जब्त किय...
Bilaspur में वन विभाग ने 50 खैर मोछों से भरा पिकअप पकड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार वाहन जब्त वन अधिनियम के
हिमाचल हाईकोर्ट ने मनमाने तबादले पर लगाया रोक ननखड़ी में सेव...
हिमाचल हाईकोर्ट ने मनमाने तबादले को रद्द किया याचिकाकर्ता को ननखड़ी में सेवाएं जारी रखने की अनुमति द