Post by : Himachal Bureau
राजधानी शिमला के चिड़गांव थाना क्षेत्र में चिट्टे के सेवन से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मुकेश चौहान (22) निवासी गांव देनवाड़ी के रूप में हुई है। आरोप है कि युवक की मौत उसके दोस्त के घर पर हुई, लेकिन घटना के बाद न तो पुलिस को सूचना दी गई और न ही परिजनों को इसकी जानकारी दी गई।
जानकारी के अनुसार मुकेश चौहान 22 जनवरी को अपने दोस्त रोहित राठौर के पास गया था। रोहित राठौर डोडराक्वार क्षेत्र का निवासी है और उसका घर संधासु रोड पर स्थित है। दोनों युवक उसी घर में ठहरे हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान दोनों ने नशे का सेवन किया।
अगली सुबह मुकेश चौहान नहीं जागा और उसे मृत पाया गया। गंभीर बात यह रही कि युवक की मौत के बाद भी रोहित राठौर ने इस घटना की जानकारी न तो पुलिस को दी और न ही मृतक के परिवार को सूचित किया।
मृतक के भाई अरुण चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रोहित राठौर ने मुकेश चौहान के शव को अपनी गाड़ी में रखकर अपने घर से करीब नौ किलोमीटर दूर धमवाड़ी क्षेत्र में सड़क किनारे फेंक दिया। इसके बाद मामला सामने आया।
अरुण चौहान निवासी देनवाड़ी, चिड़गांव की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 105, 238 और 239 के तहत गैर इरादतन हत्या और साक्ष्य छिपाने के आरोपों में केस दर्ज किया है।
पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की जा रही है। मामले की जांच चिड़गांव थाना के एसएचओ द्वारा की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।
चांजू नाला भूस्खलन से चंबा-तीसा मार्ग 12 घंटे रहा बंद...
भारी बारिश के बीच landslide से Chamba-Tissa road पर ट्रैफिक ठप रहा, PWD टीम ने JCB मशीन से मलबा हटाक
सरकाघाट में आतंक मचाने वाला खूंखार तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया...
मंडी के सरकाघाट क्षेत्र में वन विभाग की special wildlife टीम ने 2 घंटे के rescue operation के बाद हम
शाहपुर में सौर ऊर्जा परियोजना को मंजूरी, दो करोड़ से बनेगा प...
Kangra Shahpur के Gubbar गांव में 500 KW solar plant लगेगा, renewable energy को बढ़ावा मिलेगा, सरकार
आय घटने से निगम पर बढ़ा आर्थिक दबाव चार करोड़ की कमी...
Shimla Municipal Corporation का budget अब Property Tax और Garbage Fee पर निर्भर, building map और com
जाहू उपतहसील में फोटोस्टैट सेवाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित...
Hamirpur Bhoranj के Jahu उपतहसील परिसर में photocopy services के लिए 6 फरवरी तक sealed tender जमा कर
कुठार में अवैध निर्माण पर टीसीपी विभाग की कार्रवाई नोटिस जार...
Hamirpur Nadaun के Kuthar क्षेत्र में TCP rules तोड़कर निर्माण करने पर व्यक्ति को notice, illegal co
कीमती धातुओं में जोरदार उछाल सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड...
MCX Market में Gold और Silver की कीमतों में तेज बढ़ोतरी investors की safe investment में बढ़ी रुचि ज