Post by : Himachal Bureau
नगर निगम शिमला में पंचायत की तर्ज पर अब परिवार रजिस्टर लागू किया जाएगा। शुक्रवार को मेयर और डिप्टी मेयर की अध्यक्षता में हुई नगर निगम हाउस की बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव रखा गया, जिसे सभी पार्षदों की सहमति से मंजूरी दे दी गई। अब इस प्रस्ताव को प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा और गजट में अधिसूचना जारी होने के बाद इसे लागू किया जाएगा।
अधिसूचना जारी होने के बाद नगर निगम शिमला शहर में परिवार रजिस्टर को लेकर सर्वेक्षण करेगा। नगर निगम क्षेत्र में करीब 55 हजार हाउसहोल्ड हैं और इन सभी परिवारों का रिकॉर्ड अब नगर निगम के परिवार रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। जिन लोगों का परिवार रजिस्टर पंचायत में बना हुआ है, उन्हें नगर निगम की सुविधाएं लेने के लिए पंचायत से रजिस्टर हटवाकर नगर निगम में स्थानांतरित करना होगा।
नगर निगम ने इससे पहले भी परिवार रजिस्टर को लेकर सर्वे किया था, लेकिन उस दौरान बहुत कम लोगों ने आवेदन किया था। ऐसे में अब दोबारा इस प्रक्रिया को शुरू करते हुए आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी और उसके बाद परिवार रजिस्टर को अंतिम रूप दिया जाएगा।
हाउस में बताया गया कि परिवार रजिस्टर लागू होने से वार्डों की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव आएगा। इससे फर्जी प्रमाण पत्र और एनओसी जारी होने पर रोक लगेगी। परिवार रजिस्टर का पूरा रिकॉर्ड वार्ड सचिव के पास रहेगा और लोग ई-पोर्टल के माध्यम से अपनी परिवार नकल आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
यदि किसी व्यक्ति को घरेलू पेयजल या बिजली कनेक्शन लेना है, तो पहले पार्षद से प्रमाण पत्र लेना होगा। इसके बाद वार्ड सचिव यह जांच करेगा कि संबंधित व्यक्ति परिवार रजिस्टर में दर्ज है या नहीं। सचिव की रिपोर्ट और परिवार नकल के आधार पर ही एनओसी जारी की जाएगी। अन्य प्रमाण पत्र भी अब परिवार नकल देखकर ही जारी किए जाएंगे।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट