Author : Bhardwaj Mandi. (HP) Mandi. HP
मंडी। श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज, नेरचौक एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार कारण शैक्षणिक उपलब्धियां नहीं बल्कि कॉलेज परिसर में हुई गंभीर अनुशासनहीनता की घटना है। मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में एक जूनियर छात्र के साथ मारपीट के मामले में कॉलेज प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए तीन प्रशिक्षु डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार यह घटना 18 दिसंबर की शाम की है, जब एमबीबीएस तृतीय वर्ष के दो प्रशिक्षु डॉक्टरों ने छात्रावास के एक कमरे में घुसकर द्वितीय वर्ष के एक जूनियर छात्र के साथ मारपीट की। पीड़ित छात्र शिमला का रहने वाला बताया जा रहा है, जिसने अगले दिन इस संबंध में कॉलेज प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय पुलिस थाने में भी लिखित शिकायत दर्ज करवाई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रबंधन ने तत्काल जांच कमेटी का गठन किया। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि आरोपियों ने नियमों का उल्लंघन करते हुए जूनियर छात्र के कमरे में घुसकर उसके साथ मारपीट की। हालांकि, जांच कमेटी की रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि घटना से पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और उकसावे की स्थिति बनी थी, जिसे बाद में रैगिंग का रूप देने का प्रयास किया गया।
एंटी-रैगिंग कमेटी की बैठक में सभी तथ्यों, साक्ष्यों और बयानों पर विस्तार से चर्चा के बाद कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की गई। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डीके वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई है।
डॉ. वर्मा ने बताया कि तीन प्रशिक्षु डॉक्टरों को तत्काल प्रभाव से छात्रावास से स्थायी रूप से निष्कासित कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रत्येक पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है तथा उन्हें तीन महीने के लिए शैक्षणिक कक्षाओं से भी निलंबित किया गया है। जानकारी के अनुसार, इनमें से दो आरोपी राजस्थान और दिल्ली के निवासी हैं, जिनके नाम पहले भी अनुशासनहीनता के मामलों में सामने आ चुके हैं।
कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संस्थान परिसर में किसी भी प्रकार की हिंसा, दुर्व्यवहार या अनुशासनहीनता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट