चच्योट का पंचवटी पार्क अवैध घोषित वन विभाग को लौटेगी जमीन
चच्योट का पंचवटी पार्क अवैध घोषित वन विभाग को लौटेगी जमीन

Post by : Himachal Bureau

Jan. 31, 2026 11:21 a.m. 177

जिला मंडी की चच्योट तहसील स्थित शाला पंचायत में बनाए गए पंचवटी पार्क को लेकर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। मंडलायुक्त मंडी डिवीजन डॉ. राज कृष्ण पुरूथी ने पंचवटी पार्क को अवैध घोषित करते हुए संबंधित भूमि को वन विभाग को वापस सौंपने के आदेश जारी किए हैं। यह पार्क सरकारी वन भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाया गया था।

आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि पार्क में बने ढांचों से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की जाएगी और भूमि को जैसी है, जहां है उसी स्थिति में वन विभाग को लौटाया जाएगा। साथ ही वन भूमि पर अवैध कब्जा करवाने में जिन सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका रही है, उनकी भी जांच के आदेश दिए गए हैं।

डिविजनल कमिश्नर द्वारा जारी आदेशों के अनुसार पंचवटी पार्क के साथ-साथ साइक्लोन शेल्टर, रेन शेल्टर, ट्री हाउस समेत अन्य ढांचे मनरेगा योजना के तहत सरकारी धन से बनाए गए थे, लेकिन इसके लिए वन भूमि हस्तांतरण की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं की गई।

लगभग 80 लाख रुपये की लागत से बने इस पंचवटी पार्क को लेकर निचली अदालत के रिकॉर्ड को आदेश की प्रति सहित लौटाने और मामले से संबंधित सभी लंबित अर्जियों को निपटाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #मंडी
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
चांजू नाला भूस्खलन से चंबा-तीसा मार्ग 12 घंटे रहा बंद सरकाघाट में आतंक मचाने वाला खूंखार तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया शाहपुर में सौर ऊर्जा परियोजना को मंजूरी, दो करोड़ से बनेगा प्लांट आय घटने से निगम पर बढ़ा आर्थिक दबाव चार करोड़ की कमी जाहू उपतहसील में फोटोस्टैट सेवाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित कुठार में अवैध निर्माण पर टीसीपी विभाग की कार्रवाई नोटिस जारी कीमती धातुओं में जोरदार उछाल सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड पांगी घाटी में दिखा हिमालयन थार का दुर्लभ झुंड