Post by : Ram Chandar
हिमाचल प्रदेश में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक सरकारी कर्मचारी से करीब 30 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। ठगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से आईपीओ में भारी मुनाफे का लालच देकर इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर मंडी के साइबर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पीड़ित के अनुसार, उससे टेलीग्राम के जरिए “वेल्थ एलायंस” और “इंडियन सॉवरिन थिंकिंग” नाम के समूहों के माध्यम से संपर्क किया गया। ठगों ने उसे एक फर्जी निवेश एप डाउनलोड करवाया और उसमें नकली मुनाफा दिखाकर उसका विश्वास जीत लिया।
इसके बाद पीड़ित ने लगभग एक माह के भीतर दो बड़ी किस्तों में 15 लाख और 14 लाख रुपये सहित कुल 30 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए। जब उसने अपनी राशि निकालने की कोशिश की, तो आरोपियों ने और 12 लाख रुपये जमा करने की मांग की। लगातार पैसे की मांग होने पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और उसने साइबर थाना में शिकायत दर्ज करवाई।
साइबर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी निवेश से पहले संबंधित कंपनी के सेबी या आरबीआई से पंजीकरण की जांच अवश्य करें। कम समय में अधिक मुनाफे और बिना जोखिम के दावों से सावधान रहें।
संदिग्ध लिंक, अनजान निवेश एप या सोशल मीडिया पर मिले किसी भी निवेश प्रस्ताव पर भरोसा न करें। यदि कोई व्यक्ति जल्दबाजी में पैसा जमा करने का दबाव बनाए, तो सतर्क हो जाएं। किसी भी साइबर ठगी या संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।
प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने की सलाह दी है।
लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, श्रद्धालुओं ...
Vaishno Devi Yatra लगातार छठे दिन बंद रही। Weather खराब होने से प्रशासन ने श्रद्धालुओं से धैर्य रखने
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, किन्नर कैलाश यात्रा जारी रखने के आदे...
Himachal High Court ने Kinnar Kailash Yatra पर पंचायत के फैसले पर रोक लगाई। यात्रा जारी रखने और सुरक
26 जुलाई से शुरू होगा अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला, राज्यपाल कर...
चंबा में Minjar Fair 2026 का शुभारंभ 26 जुलाई को होगा। Chamba News में जानें राज्यपाल के दौरे और कार
हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन आइस स्केटिंग ट्रॉफी में चयन...
हमीरपुर के समर्थ अत्री का Asian Ice Skating Trophy 2026 के लिए चयन, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, हि
दादा से पोती तक कायम रही निशानेबाजी की विरासत, प्रदेश का बढ़...
Shooting Championship में Patial Family की शानदार सफलता। पिता बने राज्य चैंपियन, बेटी ने जीता पदक, त
पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी का बड़ा दावा, पाक क्रिकेट टीम पर ...
Pakistan Cricket News: पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी ने Pakistani Players, Drug Trafficking और ISI को ल
राम मंदिर चढ़ावा मामले में आज आएगी SIT की फाइनल रिपोर्ट, हो ...
Ram Mandir Donation Case में आज SIT Final Report आने की संभावना। चढ़ावा मामले में जांच तेज, ट्रस्ट न