कुल्लू में आधी रात चोरी की वारदात, बेखौफ चोर CCTV में कैद
कुल्लू में आधी रात चोरी की वारदात, बेखौफ चोर CCTV में कैद

Post by : Himachal Bureau

Feb. 17, 2026 12:04 p.m. 2357

कुल्लू जिले के हनुमानी बाग इलाके में चोरों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। ताजा मामले में आधी रात को बेखौफ चोरों ने एक बंद घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। राहत की बात यह रही कि पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी और CCTV फुटेज के अनुसार, घटना रात करीब 12 बजे की है। अंधेरे का फायदा उठाकर दो शातिर चोर इलाके में दाखिल हुए। पहले उन्होंने आसपास की रैकी की और फिर बड़े ही शातिराना अंदाज में घर में प्रवेश कर चोरी की।

चोर करीब 50 हजार रुपये के सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए। फुटेज में उनकी गतिविधियां देखकर साफ प्रतीत होता है कि वे पेशेवर अपराधी हैं और यह उनकी पहली वारदात नहीं है।

पीड़िता शैलजा राणा, पत्नी नितिन राणा, के अनुसार वे क्वार्टर लेकर दूसरी जगह रहती हैं और घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। वारदात के बाद से हनुमानी बाग और आसपास के इलाकों में भय और दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं और चोरों को पुलिस का डर नहीं रह गया है। नागरिकों ने मांग की है कि रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त CCTV कैमरे लगाए जाएं।

फिलहाल पुलिस ने CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं, ताकि इलाके में शांति बहाल हो सके और लोगों को सुरक्षा का भरोसा मिल सके।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #कुल्लू
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके