Himachal : स्कूली बच्चों को बांटीं आयरन गोलियों पर बड़ा खुलासा
Himachal : स्कूली बच्चों को बांटीं आयरन गोलियों पर बड़ा खुलासा

Post by : Ram Chandar

Feb. 18, 2026 12:56 p.m. 131

कांगड़ा जिले के नूरपुर क्षेत्र से स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। राजा का बाग स्थित एक निजी विद्यालय में सरकारी स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत वितरित की गई आयरन-फोलिक एसिड की गोलियां गुणवत्ता परीक्षण में मानकों पर खरी नहीं उतरी हैं। बद्दी स्थित ड्रग परीक्षण प्रयोगशाला की रिपोर्ट में संबंधित बैच को असंतोषजनक पाया गया है।

रिपोर्ट मिलते ही प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए संदिग्ध बैच की 94,400 गोलियां तत्काल प्रभाव से सीज कर दीं। इसके साथ ही महाराष्ट्र के पालघर स्थित निर्माता कंपनी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।

गौरतलब है कि 24 दिसंबर को इन गोलियों के सेवन के बाद विद्यालय के पांच विद्यार्थियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। बच्चों को पेट दर्द और अन्य समस्याएं होने पर परिजन उन्हें नूरपुर और पठानकोट के अस्पतालों में ले गए, जहां उपचार के पश्चात वे स्वस्थ हो गए।

घटना के बाद नूरपुर के ड्रग इंस्पेक्टर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गोलियों के नमूने जांच के लिए भेजे थे। जांच में गुणवत्ता में कमी की पुष्टि होने के बाद पूरे मामले ने गंभीर रूप ले लिया।

चिंताजनक तथ्य यह भी है कि संदिग्ध बैच की आपूर्ति रोकने के निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके थे, इसके बावजूद उसी बैच की खेप कुछ स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंच गई। मामले की व्यापक जांच के लिए जिला स्तर पर रैंडम सैंपलिंग के आदेश जारी किए गए हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह समस्या किसी अन्य क्षेत्र तक न फैली हो।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि संबंधित बैच की गोलियों का वितरण पूरी तरह रोक दिया गया है और भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो, इसके लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
हमीरपुर में ड्रैगन बोट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित सिरमौर तहसील स्टाफ ने मेडिकल लीव लेकर जैसलमेर में छुट्टी ली, विवाद हिमाचल के हमीरपुर में अब समय पर मिलेगा गैस सिलेंडर, DC ने रूट चार्ट जारी किया पाकिस्तान ने नामीबिया को 8 विकेट से हराया, शानदार जीत ऑस्ट्रेलिया T20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप चरण से बाहर, टीम पर संकट वरिष्ठ अभिनेत्री प्रविणा देशपांडे का निधन, हिंदी-मराठी सिनेमा में बड़ा नुकसान हरेड़ की बेटी मोनिका धरवाल ने एम्स नई दिल्ली में नर्सिंग ऑफिसर बनकर बढ़ाया क्षेत्र का मान भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ की प्रो. धूमल से मुलाकात, संगठन को मजबूत करने पर चर्चा