Post by : Himachal Bureau
कांगड़ा जिले में बिजली बिलिंग की एक बड़ी मानवीय चूक सामने आई है, जहां एक उपभोक्ता को कुछ सौ रुपये की जगह हजारों रुपये का बिजली बिल भेज दिया गया। यह मामला हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से जुड़ा है, जिसने जांच के बाद अपनी गलती स्वीकार करते हुए उपभोक्ता को राहत दी है।
जानकारी के अनुसार, कांगड़ा जिले के कोटला उप-मंडल अंतर्गत बागा गांव निवासी रणजीत सिंह को बिजली बोर्ड की ओर से ₹82,049 का भारी-भरकम बिल थमा दिया गया। जबकि वास्तविक रूप से उनका देयक केवल ₹286 बनता था। अचानक आए इस बिल को देखकर उपभोक्ता के होश उड़ गए।
मामले की शिकायत मिलने पर बोर्ड ने तुरंत जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि यह गलती मीटर की अंतिम रीडिंग लेते समय दशमलव (decimal) चूक के कारण हुई। कर्मचारी ने 1420.15 यूनिट की जगह गलती से 142015 यूनिट दर्ज कर दी, जिससे बिल कई गुना बढ़ गया।
बिजली बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि त्रुटि सामने आते ही 16 फरवरी को संशोधित बिल जारी कर दिया गया और उपभोक्ता का बिल सही कर ₹286 कर दिया गया। बोर्ड ने उपभोक्ता से किसी प्रकार की अतिरिक्त राशि वसूलने से इनकार किया है।
बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेश में पुराने मीटरों को हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की मानवीय गलतियों से बचा जा सके। स्मार्ट मीटर पूरी तरह ऑटोमैटिक होते हैं, जिससे रीडिंग और बिलिंग में पारदर्शिता बनी रहती है।
अंत में बोर्ड ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि यदि किसी का बिजली बिल असामान्य रूप से अधिक आए, तो वे तुरंत संबंधित उप-मंडल कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते समस्या का समाधान किया जा सके।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट