Author : Rajesh Vyas
हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय ने कांगड़ा जिले की ग्राम पंचायत बड़सर में निफ्टेम कुंडली और भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से एक नया खाद्य प्रसंस्करण हब स्थापित किया है। यह केंद्र खासकर अलसी की फसल के प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन पर केंद्रित है। इस हब का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के किसानों और महिला स्व-सहायता समूहों को आधुनिक विज्ञान आधारित तकनीक से जोड़कर उनकी आय बढ़ाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ए. के. पांडा ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण केंद्र किसानों को अपनी फसल को प्रोसेस करने और उसे बाजार में अच्छे दाम पर बेचने का अवसर देगा। उन्होंने महिला समूहों को प्रेरित किया कि वे वैज्ञानिक तकनीक अपनाकर अपने उत्पाद का Value बढ़ाएं और नए उद्यम शुरू करें।
इस उद्घाटन समारोह में निफ्टेम कुंडली की प्रधान अन्वेषक डॉ. रजनी चोपड़ा, सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. चंद्रकांता वत्स, खाद्य विज्ञान एवं पोषण विभाग की प्रमुख प्रो. अनुपमा संदल और सह-प्रधान अन्वेषक डॉ. अंजू कपूर भी उपस्थित रही। स्थानीय प्रतिनिधि और स्व-सहायता समूहों के सदस्य भी मौजूद रहे।
इस हब के माध्यम से किसानों और महिला समूहों को अपने उत्पादों के प्रसंस्करण, मानकीकरण और विपणन में दक्षता मिलेगी। इससे उनकी आय बढ़ेगी और बाजार में उनकी उत्पादों की उपलब्धता भी बेहतर होगी।
इस पहल से न सिर्फ पोषण सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि ग्रामीण उद्यमिता और सतत विकास के लिए भी यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। हिमाचल प्रदेश में इस तरह की परियोजनाएं किसानों और स्थानीय समुदायों के लिए नए अवसर और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी।
हिमाचल के युवा खिलाड़ी आर्यन परमार ने पैरा कबड्डी में गोल्ड ...
Palampur University के छात्र Rohan ने National Bodylifting Championship में Gold Medal जीतकर प्रदेश
IGMC शिमला में न्यूक्लियर मेडिसिन ब्लॉक का उद्घाटन, अब PET S...
Palampur University के छात्र Rohan ने National Bodylifting Championship में Gold Medal जीतकर प्रदेश
आईएचएम हमीरपुर के ‘उड़ान-2026’ वार्षिक समारोह में मेधावी छात्...
आईएचएम हमीरपुर में Udaan 2026 Annual Function आयोजित, Students को Awards और सम्मान मिला, मेधावी छात्
सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर पदों के लिए 10 अप...
हमीरपुर के सुजानपुर में Security Guard और Supervisor पदों के लिए 10 अप्रैल को Interview। वेतन 17,500
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाया, अ...
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में Deputy Leader पद से हटाया। Ashok Mittal अब नए उपनेता हैं। राघव चड्
एलपीजी सिलेंडर महंगा, छोटे और कॉमर्शियल गैस के दाम बढ़े, आम ...
LPG Cylinder के दाम बढ़े, 5kg और Commercial Cylinder महंगे, Premium Diesel और Aviation Fuel Price मे
ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान का बड़ा हमला, इजराइल पर दागीं म...
Trump की चेतावनी के बाद Iran ने Israel पर Missile Attack किया, Air Defense हुआ एक्टिव, Middle East म