Post by : Himachal Bureau
प्राइम वीडियो आज 3 अप्रैल 2020 को पंचायत सीजन 1 की लॉन्चिंग के छह साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। इस खास मौके पर प्लेटफॉर्म ने घोषणा की कि सीरीज के सबसे ज्यादा इंतज़ार किए जाने वाले सीजन 5 की शूटिंग आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। पंचायत ने अपने पहले सीजन से ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और हर नए सीजन के साथ यह भारत की सबसे चहेती वेब सीरीज में शामिल होती रही है। खासकर सीजन 4 ने दर्शकों को इतने गहरे तक बांधा कि उसका क्लाइमेक्स सोशल मीडिया और चर्चा में लंबे समय तक बना रहा। सीजन 4 ने रिलीज के पहले ही महीने में रिकॉर्ड तोड़ा और लॉन्चिंग हफ्ते के दौरान यह फ्रेंचाइजी का अब तक का सबसे बड़ा ओपनिंग टाइटल साबित हुआ।
रिलीज के पहले ही दिन सीजन 4 अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम और यूएई सहित 42 से ज्यादा देशों में टॉप 10 टाइटल्स में ट्रेंड कर रहा था। भारत में इसे 95 प्रतिशत पिन कोड्स और 180 से अधिक देशों के दर्शकों ने देखा। इस जबरदस्त रिस्पॉन्स और फैंस के प्यार ने टीम को सीजन 5 को बनाने के लिए और प्रेरित किया। नया सीजन एक बार फिर फुलेरा की छोटी-बड़ी कहानियों, दिल छू लेने वाले पलों और फुलेरा स्टाइल के ह्यूमर के साथ आने वाला है।
सीजन 4 के क्लाइमेक्स में दर्शकों ने देखा था कि सचिव जी अपने कैट रिजल्ट के बाद नया कदम सोच रहे थे, मंजू देवी पंचायत चुनाव में मिली हार के झटके से उबरने की कोशिश कर रही थीं, और प्रधान जी नतीजों से पूरी तरह परेशान थे। अब सीजन 5 उसी तनावपूर्ण मोड़ से आगे बढ़ेगा। नए सीजन में फुलेरा की जिंदगी, गाँव के किरदारों के बीच के रिश्ते, ड्रामा और हास्य से भरपूर पल, नए ट्विस्ट और टर्न्स के साथ दर्शकों का मनोरंजन होगा।
पंचायत सीजन 5 को दि वायरल फीवर ने प्रोड्यूस किया है। इसे दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार ने मिलकर क्रिएट किया है। कहानी चंदन कुमार ने लिखी है और डायरेक्शन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। इस सीजन में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सांविका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा जैसे मशहूर कलाकार फिर से फुलेरा और गाँव के बाकी किरदारों के रूप में नजर आएंगे। फैंस अब बेसब्री से अपने पसंदीदा characters की वापसी और नए twists का इंतजार कर रहे हैं।
हिमाचल के युवा खिलाड़ी आर्यन परमार ने पैरा कबड्डी में गोल्ड ...
Palampur University के छात्र Rohan ने National Bodylifting Championship में Gold Medal जीतकर प्रदेश
IGMC शिमला में न्यूक्लियर मेडिसिन ब्लॉक का उद्घाटन, अब PET S...
Palampur University के छात्र Rohan ने National Bodylifting Championship में Gold Medal जीतकर प्रदेश
आईएचएम हमीरपुर के ‘उड़ान-2026’ वार्षिक समारोह में मेधावी छात्...
आईएचएम हमीरपुर में Udaan 2026 Annual Function आयोजित, Students को Awards और सम्मान मिला, मेधावी छात्
सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर पदों के लिए 10 अप...
हमीरपुर के सुजानपुर में Security Guard और Supervisor पदों के लिए 10 अप्रैल को Interview। वेतन 17,500
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाया, अ...
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में Deputy Leader पद से हटाया। Ashok Mittal अब नए उपनेता हैं। राघव चड्
एलपीजी सिलेंडर महंगा, छोटे और कॉमर्शियल गैस के दाम बढ़े, आम ...
LPG Cylinder के दाम बढ़े, 5kg और Commercial Cylinder महंगे, Premium Diesel और Aviation Fuel Price मे
ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान का बड़ा हमला, इजराइल पर दागीं म...
Trump की चेतावनी के बाद Iran ने Israel पर Missile Attack किया, Air Defense हुआ एक्टिव, Middle East म