Author : Rajesh Vyas
पालमपुर: घुघर स्थित एसवीवी चौक में संचालित खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं को अब बड़ी राहत मिली है। यहां उपभोक्ता 45 दिन के बजाय 25 दिन बाद गैस सिलेंडर भरवा सकेंगे। इस निर्णय पर पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने कांगड़ा-चंबा लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज का तहेदिल से आभार व्यक्त किया है।
प्रवीन कुमार ने कहा कि 25 दिन बाद सिलेंडर उपलब्ध कराने का निर्णय क्षेत्र के उपभोक्ताओं के हित में महत्वपूर्ण राहत है। इससे घुघर और पालमपुर नगर निगम क्षेत्र के संबंधित उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर लेने में पहले के मुकाबले सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि उनके विधायक कार्यकाल के दौरान लंबी प्रक्रिया के बाद घुघर स्थित वृंदा कॉम्प्लेक्स में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के माध्यम से गैस एजेंसी खुलवाई गई थी। इसका उद्देश्य आसपास के लोगों को उनके घर-द्वार के नजदीक गैस सुविधा उपलब्ध करवाना था।
Read Also: सेरा में 194 जरूरतमंदों को 49 लाख की राहत, कमलेश ठाकुर ने बांटे पत्र
पूर्व विधायक के अनुसार, इजरायल-ईरान युद्ध के दौरान एलपीजी गैस की संभावित कमी और आपूर्ति संकट को देखते हुए विभाग ने शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के अंतराल के बाद गैस सिलेंडर भरवाने के निर्देश जारी किए थे। इस व्यवस्था के चलते घुघर गैस एजेंसी से जुड़े उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
प्रवीन कुमार ने बताया कि उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए लोकसभा सत्र के दौरान सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज को पत्र लिखकर पूरी स्थिति से अवगत करवाया। इसके साथ ही उन्होंने प्रिंट, सोशल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से भी इस मुद्दे को जनहित में प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सांसद के समक्ष यह तर्क रखा कि जब घुघर में गैस एजेंसी स्थापित की गई थी, तब यह क्षेत्र ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता था। अब यह क्षेत्र पालमपुर नगर निगम का हिस्सा है।
प्रवीन कुमार ने कहा कि एक ही नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले गैस उपभोक्ताओं के लिए अलग-अलग नियम होना उचित नहीं है। उनके अनुसार, जहां एक निजी गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं को नगर निगम क्षेत्र में 25 दिन बाद सिलेंडर मिल रहा था, वहीं सरकारी गैस एजेंसी से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए 45 दिन की शर्त लागू थी। उन्होंने इसे उपभोक्ताओं के साथ असमानता बताते हुए इस व्यवस्था में बदलाव की मांग उठाई।
प्रवीन कुमार के अनुसार, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने उनकी मांग को गंभीरता से लेते हुए संबंधित केंद्रीय मंत्री और विभाग के समक्ष मामला उठाया। इसके बाद घुघर स्थित गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं को भी 25 दिन बाद गैस सिलेंडर भरवाने की अनुमति के आदेश जारी किए गए हैं। इस फैसले से घुघर सहित पालमपुर नगर निगम क्षेत्र के संबंधित गैस उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है।
पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने जनहित के इस मामले को प्रभावी ढंग से उठाने और समाधान करवाने के लिए सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज का तहेदिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों के बीच आपसी समन्वय और तत्परता बेहद जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर उनका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे