सेरा में 194 जरूरतमंदों को 49 लाख की राहत, कमलेश ठाकुर ने बांटे पत्र
सेरा में 194 जरूरतमंदों को 49 लाख की राहत, कमलेश ठाकुर ने बांटे पत्र

Author : Rajneesh Kapil Hamirpur

Sept. 7, 2026 4:29 p.m. 127

नादौन, 7 सितंबर: देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को सेरा में आयोजित मुख्यमंत्री राहत कोष राशि वितरण समारोह में 194 जरूरतमंद लोगों को कुल 49 लाख रुपये की राहत राशि के स्वीकृति पत्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए सरकार की योजनाएं सराहनीय: कमलेश ठाकुर

सेरा के विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कमलेश ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के गरीब, बेसहारा बच्चों, महिलाओं और समाज के अन्य जरूरतमंद वर्गों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। सरकार का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाना है।

सुख आश्रय और सुख शिक्षा योजनाओं का किया जिक्र

कमलेश ठाकुर ने कहा कि बेसहारा बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना शुरू की गई है। वहीं, बेसहारा महिलाओं के बच्चों की शिक्षा में मदद के लिए इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने आवास योजना और इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि योजना के तहत अन्य पात्र महिलाओं को भी जल्द ही 1,500 रुपये प्रति माह की राशि मिलना शुरू हो जाएगी।

ओपीएस बहाली को बताया बड़ी सौगात

विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करके प्रदेश के लाखों अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि एनपीएस के तहत नाममात्र पेंशन प्राप्त कर रहे कई सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अब ओपीएस के तहत पहले की तुलना में अधिक पेंशन का लाभ मिल रहा है।

नादौन में अरबों रुपये की विकास परियोजनाओं पर काम

नादौन विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कमलेश ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लिए अरबों रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं को मंजूरी दी है और इन परियोजनाओं पर काम तेजी से किया जा रहा है। इनमें जोल सप्पड़ में करीब 1,000 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, डेंटल कॉलेज, अलाइड हेल्थ सर्विसेज कॉलेज और कैंसर केयर संस्थान जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा नादौन में करीब 115 करोड़ रुपये की लागत से इंडोर स्टेडियम, लगभग 45 करोड़ रुपये का एचपीटीडीसी होटल, जल शक्ति विभाग का विश्राम गृह और राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल सहित कई परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है।

सड़क, पेयजल और परिवहन परियोजनाओं को भी गति

विधायक ने बताया कि क्षेत्र में विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और स्वास्थ्य केंद्रों के भवन निर्माण के साथ-साथ पेयजल योजनाओं पर भी काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्य सड़कों के चौड़ीकरण, ई-बस डिपो और बस स्टैंड निर्माण, पर्यटन परियोजनाओं सहित कई अन्य विकास कार्यों को भी आगे बढ़ाया जा रहा है।

194 लोगों को मिली मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता

कार्यक्रम के दौरान कमलेश ठाकुर ने 194 जरूरतमंद लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत कुल 49 लाख रुपये की राहत राशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किए। उन्होंने इस दौरान लोगों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

Read Also: बमसन BDC को मिली नई कमान, पूजा कुमारी अध्यक्ष निर्वाचित

अधिकारियों और कांग्रेस पदाधिकारियों ने की शिरकत

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद ने विधायक कमलेश ठाकुर का स्वागत किया और क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। तहसीलदार निधि सकलानी ने प्रशासन की ओर से विधायक का स्वागत किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कांग्रेस पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #राजनीति #ताज़ा खबरें #हमीरपुर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके