Kangra: नूरपुर में 6.50 ग्राम चिट्टा सहित दो युवक गिरफ्तार
Kangra: नूरपुर में 6.50 ग्राम चिट्टा सहित दो युवक गिरफ्तार

Post by : Himachal Bureau

Feb. 18, 2026 12:22 p.m. 138

पुलिस जिला नूरपुर की टीम ने चक्की पुल कंडवाल के समीप नाकाबंदी के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को 6.50 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) सहित गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान वंश, निवासी मोहल्ला अचारजियां, वार्ड नंबर 3, सिविल अस्पताल के पास, पठानकोट (पंजाब) तथा सर्वजीत सिंह, निवासी मोहल्ला आनंदपुर, रड़ा फिरनी कॉलोनी, पठानकोट (पंजाब) के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना नूरपुर में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी मोटरसाइकिल को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस का सहयोग करें तथा नशा तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नशा माफिया के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई निरंतर और सख्ती के साथ जारी रहेगी।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
हमीरपुर में ड्रैगन बोट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित सिरमौर तहसील स्टाफ ने मेडिकल लीव लेकर जैसलमेर में छुट्टी ली, विवाद हिमाचल के हमीरपुर में अब समय पर मिलेगा गैस सिलेंडर, DC ने रूट चार्ट जारी किया पाकिस्तान ने नामीबिया को 8 विकेट से हराया, शानदार जीत ऑस्ट्रेलिया T20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप चरण से बाहर, टीम पर संकट वरिष्ठ अभिनेत्री प्रविणा देशपांडे का निधन, हिंदी-मराठी सिनेमा में बड़ा नुकसान हरेड़ की बेटी मोनिका धरवाल ने एम्स नई दिल्ली में नर्सिंग ऑफिसर बनकर बढ़ाया क्षेत्र का मान भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ की प्रो. धूमल से मुलाकात, संगठन को मजबूत करने पर चर्चा