Author : Bhardwaj Mandi. (HP) Mandi. HP
हिमाचल प्रदेश के गोहर क्षेत्र में कुफरीधार में गुरुवार को बड़ा देव कमरुनाग के एक दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। लंबे समय से जारी सूखे से राहत पाने की उम्मीद में दो दर्जन से अधिक पंचायतों के किसान मेले में शामिल हुए। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक स्थानीय देवताओं की मौजूदगी रही और सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ देवता से बारिश की प्रार्थना की। किसानों का कहना था कि उन्हें सदियों से देवता पर अटूट विश्वास रहा है, लेकिन लगातार सूखे से खेत, खलिहान और पशुओं के चारे की स्थिति गंभीर हो गई है।
मेले के दौरान परंपरा के अनुसार बड़ा देव कमरुनाग की गूर टोली में ‘परता प्रक्रिया’ यानी अग्नि परीक्षा शुरू हुई। वर्तमान गूर देवी सिंह ने देवता के सामने प्रार्थना कर संकट के बादलों को बुलाने का प्रयास किया। उन्होंने सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में अंतिम धूप अर्पित की और शुक्रवार सुबह 7 बजे तक बारिश या बर्फबारी की कामना की।
परंपरा के अनुसार यदि तय समय तक बारिश नहीं होती है तो वर्तमान गूर को अपनी गद्दी छोड़नी पड़ सकती है। इसके बाद सुबह 8 बजे से अन्य गूर क्रमवार परता प्रक्रिया के तहत देवता के सामने धूप अर्पित करके बारिश की प्रार्थना करेंगे। देव नियमों के अनुसार जिस व्यक्ति की प्रार्थना पर बारिश होगी, वही गूर की गद्दी पर विराजमान होगा और उसका ‘परता’ सफल माना जाएगा।
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे
हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके...
Himachal Earthquake से बुधवार सुबह धरती हिली, शिमला समेत 5 जिलों में 4.0 तीव्रता के झटके महसूस हुए,