Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों जैसे रोहतांग दर्रा, धौलाधार, किन्नौर और छितकुल में रविवार को ताजा बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि शिमला और धर्मशाला समेत मध्यम और निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। इस बदलाव से प्रदेशभर में ठंड एक बार फिर बढ़ गई है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम 4 अप्रैल तक खराब बना रह सकता है। सोमवार के लिए कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में ओलावृष्टि और अंधड़ को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा और कांगड़ा जिलों में तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट घोषित किया गया है। हालांकि, मंगलवार को कुछ क्षेत्रों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना भी जताई गई है।
मौसम की खराब स्थिति का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। खराब दृश्यता के चलते दिल्ली से कांगड़ा के गगल हवाईअड्डे आने वाली इंडिगो की पहली उड़ान रद्द कर दी गई। वहीं, पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सोलंग बैरियर से आगे वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।
कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले में सुबह से दोपहर तक ऊंची चोटियों पर हिमपात होता रहा। रोहतांग दर्रा में करीब 20 सेंटीमीटर, कोकसर में 3 सेंटीमीटर, शिकुंला में 15 सेंटीमीटर, कुंजुम पास में 15 सेंटीमीटर और बारालाचा में 20 सेंटीमीटर तक बर्फबारी दर्ज की गई। भारी हिमपात के कारण शिंकुला टॉप से वाहनों की आवाजाही भी बंद कर दी गई। वहीं, मनाली से अटल टनल रोहतांग की ओर जाने वाले मार्ग पर भी दोपहर तक यातायात प्रभावित रहा।
हालांकि, कुछ दिन पहले मनाली-दारचा-कारगयाक-पदम होते हुए लेह को जोड़ने वाले वैकल्पिक मार्ग के खुलने से स्थानीय लोगों और यात्रियों को राहत मिली थी, लेकिन ताजा मौसम बदलाव ने फिर से आवाजाही को प्रभावित कर दिया है।
इस बारिश और बर्फबारी का असर किसानों और बागवानों पर भी पड़ सकता है। जहां एक ओर नमी से कुछ फसलों को लाभ मिल सकता है, वहीं सेब और नाशपाती की फ्लावरिंग पर इसका नकारात्मक असर पड़ने की आशंका है। इसके अलावा गेहूं की फसल के लिए अधिक धूप की आवश्यकता होती है, ऐसे में लगातार बारिश नुकसान का कारण बन सकती है।
तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। शिमला का अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसमें करीब 5 डिग्री की गिरावट आई है। सुंदरनगर का तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि धर्मशाला में 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मनाली का तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस और नेरी का 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिसमें भी गिरावट देखी गई।
सामर्थ्य फाउंडेशन के सहयोग से आनी में जनता के लिए मुफ्त स्वा...
आनी में सामर्थ्य फाउंडेशन के तहत Free Health Camp आयोजित, डॉक्टरों ने मरीजों की जांच और सलाह दी, निश
विधायक ने NH-305 सड़क सुधार के लिए केंद्रीय मंत्री से अपील क...
विधायक Surendra Shauri ने NH-305 Road की खराब स्थिति पर केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari से मुलाकात कर
सोलन में धारदार हथियार से हमला, तीन घायल, पुलिस ने 20 लोगों ...
सोलन में धारदार हथियार Attack, तीन लोग घायल, पुलिस ने 20 लोगों को Arrest किया, पुराना Dispute और Inv
शिमला में 75 वर्षीय पत्नियों के तलाक के अनोखे मामले, कोर्ट न...
हिमाचल के Shimla जिले में दो 75 वर्षीय महिलाओं के तलाक, court ने approval दी। Legal Settlement में m
आनी के पीएम श्री स्कूल में नया सत्र शुरू, बालवाटिका से 12वीं...
PM SHRI Ani School में Admission शुरू, CBSE Curriculum लागू, Smart Classroom और Digital Library जैसी
हिमाचल विधानसभा में आरडीएसएस और स्मार्ट मीटर पर मुख्यमंत्री ...
Himachal बजट सत्र में RDSS योजना, smart meter की समस्याएं, development projects, Indora sewerage, Ke
पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय में 16 हफ्ते का रक्षा कर्मियों का...
Palampur Agriculture University में 20 defence personnel का 16-week training पूरा हुआ, protected far