Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को अधिकतर क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहा और लोगों को धूप का आनंद लेने का मौका मिला। राजधानी शिमला, कुल्लू, मनाली, चंबा और कांगड़ा समेत कई इलाकों में दिनभर मौसम सामान्य रहा। हालांकि प्रदेश के 12 शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में सबसे कम तापमान माइनस 14.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि ऊना में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा।
राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटों की तुलना में 2.1 डिग्री का बदलाव दिखाता है। वहीं धर्मशाला और मंडी में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कसौली और देहरा गोपीपुर में तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरी तरफ बिलासपुर समेत मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे का असर देखने को मिला।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 7, 8 और 12 फरवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान कई मैदानी इलाकों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। हमीरपुर, कांगड़ा के फतेहपुर और इंदौरा क्षेत्र, बिलासपुर में भाखड़ा बांध के आसपास और मंडी की बल्ह घाटी में कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार 8 फरवरी की रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से 9 फरवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं 10 और 11 फरवरी को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं।
प्रदेश में तापमान की बात करें तो अगले तीन से चार दिनों में न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।
शहरों के अधिकतम तापमान की बात करें तो शिमला में 16.8 डिग्री, सुंदरनगर में 22.7 डिग्री, भुंतर में 21.6 डिग्री, धर्मशाला में 21 डिग्री, कांगड़ा में 23 डिग्री और मंडी में 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मनाली में अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री और ताबो में 0.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
टांडा मेडिकल कॉलेज लैब में शराब की तैयारी, इंटर्न पकड़ा...
Tanda Medical College lab में trainee doctor शराब पीने की तैयारी करते पकड़ा गया harassment message c
मंडी महाशिवरात्रि उत्सव की तैयारियां तेज, कमरुनाग देव रवाना...
Got गांव से बड़ा देव Kamrunag लाव-लश्कर संग निकले, 14 फरवरी से International Shivratri Festival Mandi
HPU के पास अवैध कब्जे हटाने पर विरोध, लोगों का प्रदर्शन...
Shimla में HPU के पास street vendors हटाने पहुंची team का CITU-SFI ने किया protest प्रशासन का दावा–
हिमाचल में दंपती पर हमला, छह दिन बाद भी मामला दर्ज नहीं...
Ladrawar में couple पर लाठी-डंडों से हमला, video viral; 6 दिन बाद भी FIR नहीं, police पर कार्रवाई मे
हिमाचल कांग्रेस संगठन गठन में देरी, चुनावी तैयारियों पर संकट...
HP Congress organization में delay, high command पर नजर पंचायत-नगर चुनाव से पहले team गठन का इंतजार
अटल टनल मार्ग आंशिक रूप से बहाल, सिर्फ 4x4 वाहनों को अनुमति...
BRO ने Manali–Keylong NH बहाल किया, लेकिन snowfall के कारण सिर्फ 4x4 vehicles को Atal Tunnel जाने की
भारत की दमदार जीत से गूंजा टी20 मुकाबला, अफ्रीका पर बड़ी जीत...
India ने T20 warm-up match में South Africa को 30 रन से हराया, batsmen और bowlers ने शानदार performa