Author : Prem Sagar
सैंज में टैक्सी चालकों के हित में काम करने वाली टैक्सी आपरेटर युनियन सैंज ने शनिवार को एक विशेष बैठक का आयोजन किया। इस बैठक की अध्यक्षता युनियन के प्रधान दलीप सिंह विष्ट ने की। बैठक में युनियन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य युनियन के सदस्यों के सामने आने वाली समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा करना था।
बैठक में सबसे अहम मुद्दा यह रहा कि कुछ गैर-टैक्सी नंबर वाले वाहन सवारियों को उठा रहे हैं, जिससे टैक्सी चालकों के कामकाज और आमदनी पर सीधा असर पड़ रहा है। युनियन के सदस्यों ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया और पुलिस थाना सैंज में थाना प्रभारी छज्जू राम के समक्ष इसे रखा। उन्होंने कहा कि वोलैरो, कैंपर और अन्य निजी वाहनों में सवारी उठाने पर तत्काल रोक लगाई जाए ताकि टैक्सी चालकों के हित की रक्षा हो सके।
बैठक में शांघड़ में युनियन की नई शाखा खोलने की सिफारिश भी की गई। इस शाखा का संचालन मुख्य शाखा सैंज के नियंत्रण में होगा। नई शाखा के लिए रसीद बुक मुख्य कार्यालय सैंज से उपलब्ध कराई जाएगी और शांघड़ में पर्ची काटने की अनुमति दी जाएगी। यदि शांघड़ में वाहनों की मांग बढ़ती है, तो मुख्य कार्यालय सैंज से अतिरिक्त वाहनों की पूर्ति की जाएगी। बैठक में स्पष्ट किया गया कि दूसरी युनियन से वाहनों को लाने की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई चालक इस नियम का उल्लंघन करता है और दूसरी युनियन से वाहन मंगवाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर युनियन अध्यक्ष दलीप विष्ट ने सभी सदस्यों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जो वाहन नियमों और कागजात के अनुसार योग्य नहीं होंगे, उनकी पर्ची नहीं कटेगी और उन्हें चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जून 2025 से अब तक बाढ़ के कारण युनियन में कोई भी पर्ची नहीं काटी गई थी। अब इसे सुचारू रूप से पुनः शुरू किया जाएगा।
बैठक में यह भी चर्चा हुई कि औट में शाखा खोलने की प्रक्रिया भी युनियन सैंज की देखरेख में पूरी होगी। युनियन का लक्ष्य यह है कि सभी टैक्सी चालकों के लिए नियम स्पष्ट हों और किसी प्रकार की अनियमितता न हो।
बैठक के समाप्त होने के बाद युनियन के सभी सदस्य पुलिस थाना सैंज गए और थाना प्रभारी छज्जू राम से मुलाकात कर बैठक में उठाए गए मुद्दों और सुझावों को साझा किया। उन्होंने सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने पर भी चर्चा की। युनियन और पुलिस के बीच संवाद से आशा जताई जा रही है कि आने वाले समय में टैक्सी चालकों के कामकाज और नियमों का पालन बेहतर तरीके से सुनिश्चित होगा।
इस बैठक ने यह संदेश दिया कि टैक्सी आपरेटर युनियन सैंज अपने सदस्यों के हितों के लिए लगातार काम कर रही है और सभी नियमों का पालन कराने के लिए सजग है।
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे
हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके...
Himachal Earthquake से बुधवार सुबह धरती हिली, शिमला समेत 5 जिलों में 4.0 तीव्रता के झटके महसूस हुए,