हमीरपुर में टैक्सी और बस चालकों को स्वच्छता सर्वेक्षण के महत्व और योगदान के लिए जागरूक किया गया
हमीरपुर में टैक्सी और बस चालकों को स्वच्छता सर्वेक्षण के महत्व और योगदान के लिए जागरूक किया गया

Author : Rajneesh Kapil Hamirpur

Jan. 21, 2026 5:55 p.m. 2001

हमीरपुर शहर को साफ और स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम आयुक्त राकेश शर्मा के निर्देशानुसार टैक्सी यूनियन कार्यालय में एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त राम प्रसाद ने टैक्सी यूनियन के चालकों को स्वच्छता सर्वेक्षण के महत्व के बारे में बताया और इस अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को अपने घरों में ही कचरे की छंटनी करनी चाहिए और निगम की गाड़ियों को गीला कचरा और सूखा कचरा अलग-अलग देना चाहिए।

अतिरिक्त आयुक्त ने बताया कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में जहां-तहां कचरा फेंकने वालों पर सख्त नजर रखी जाएगी। स्वच्छता सर्वेक्षण को सफल बनाने के लिए नगर निगम द्वारा ‘टोको और रोको’ की नीति अपनाई जाएगी, ताकि गंदगी फैलाने वालों को रोका जा सके।

उन्होंने कहा कि शहर को साफ-सुथरा रखना केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक का दायित्व है। यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाता है या कचरा अलग-अलग नहीं देता है, तो नागरिकों को उसे रोकने और समझाने का प्रयास करना चाहिए।

अतिरिक्त आयुक्त ने यह भी जानकारी दी कि अगले सप्ताह से कूड़ेदान निरीक्षण अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत बाजार की दुकानों, टैक्सियों और अन्य वाहनों में कूड़ेदान की जांच की जाएगी। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के अनुसार हर दुकान और वाहन में कूड़ेदान रखना अनिवार्य है।

इस जागरूकता बैठक में टैक्सी, एचआरटीसी और निजी बसों के लगभग 70 वाहन चालकों ने भाग लिया और स्वच्छता अभियान में सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #हमीरपुर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का नाम रोशन सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर 51 हजार जुर्माना मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश