Author : Satish Kumar
बद्दी के टोरेक्स दवा उद्योग में मासिक एकादशी के अवसर पर भगवान खाटू श्याम का भव्य जागरण आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ से आए प्रसिद्ध धार्मिक कलाकार प्रेम राज और बद्दी के विशाल मित्तल ने भगवान खाटू श्याम की महिमा का सुंदर गुणगान किया। कलाकारों ने भजनों में “हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा”, “बाबा तेरे दर्शन को दिल खूब मचलता है”, “मैं तेरे दर आऊं दर पर शीश झुकाऊ” और “बाबा मेरे घर पर आना रुखा सुखा भोग लगाना” जैसे गीत गाकर सभी उपस्थित भक्तों का मन मोह लिया।
श्री माता वैष्णो सेवा समिति बद्दी के प्रधान दीपक गर्ग, निवेदक सूरज मिश्रा और सतीश जैन ने बताया कि हर महीने की मासिक एकादशी पर भगवान खाटू श्याम का यह भव्य जागरण नियमित रूप से आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि हारे का सहारा खाटू श्याम के नाम से जाने जाने वाले भगवान का कलयुग में प्रभाव अत्यधिक है। जो व्यक्ति जीवन में कहीं भी हार जाए, अगर वह भगवान खाटू श्याम को मन से याद करता है, तो वे उसकी हर मुश्किल को दूर कर उसकी नैया पार लगाते हैं।
कार्यक्रम में छोटे बच्चों नक्श, जस और रुही ने अपने मधुर और सुंदर स्वर में भजनों का गुणगान किया, जिससे सभी भक्त झूम उठे। माता वैष्णो देवी सेवा समिति ने इन बच्चों को इस योगदान के लिए विशेष सम्मान भी दिया।
इस मौके पर माता वैष्णो देवी सेवा समिति के प्रधान दीपक गर्ग, खजांची मोहन बंसल, सचिव आदिश जैन, उपप्रधान कश्मीरी लाल, और कार्यकारिणी सदस्य रोहित, सोनू सिंगला, सतबीर सैनी, विकास गुप्ता, सौरभ जैन, विपिन सिंगल, राकेश जैन, सुरेश मित्तल, मलिक जैन, अजय गर्ग, विपुल गोयल, मनीष जैन, गौरव, विकास गर्ग, अमित, रोहन, सुनील, वरुण, पवन गोयल, सतीश जैन, राजेश बंसल, मदन गोपाल, रिपुल, मुकेश बंसल, देवेंद्र वालिया, विशाल मित्तल, शिव जसवाल, अमित, सरवन, विवेक सेठी, विपुल आदि उपस्थित थे और कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस भव्य आयोजन ने भक्तों को आध्यात्मिक अनुभव के साथ भगवान खाटू श्याम की भक्ति और आस्था का संदेश दिया।
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स